What is Derivation in Hindi – Compiler Design

Hello दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में what is derivation in Hindi (compiler design में डेरीवेशन क्या है?) के बारें में पढेंगे और इसके types के बारें में पढेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं;-

Derivation in Hindi – Compiler Design

Derivation जो है वह production rules का एक समूह होता है. इसका प्रयोग इन production rules के द्वारा input string को प्राप्त करने के लिए किया जाता है.

parsing के दौरान हम दो decisions लेते हैं, जो कि निम्नलिखित  हैं:-

  • हमें non-terminal को decide करना होगा जिसे replace किया जाना है।
  • हमें production rule को decide करना होगा जिसके द्वारा non-terminal को replace किया जाएगा.

हमारे पास decide करने के लिए दो options होते हैं कि किस non-terminal को production-rule से बदला जाए।

Left-most Derivation

Left-most derivation में, input को scan किया जाता है और इसे left से right तक production rules से replace कर दिया जाता है. इसलिए हम left most derivatives में input string को left से right में पढ़ते है.

उदाहरण:-

Production rules:-

S = S + S
S = S – S
S = a | b |c

Input

a – b + c

left-most derivation होगा:

S = S + S
S = S – S + S
S = a – S + S
S = a – b + S
S = a – b + c

Right-most derivation

right most derivation में, input को scan किया जाता है और इसे right से left तक production rules से replace कर दिया जाता है. इसलिए हम right most derivatives में input string को right से left में पढ़ते है.

इसका उदाहरण:-

S = S + S
S = S – S
S = a | b |c

इनपुट:-

a – b + c

राईट-मोस्ट डेरीवेशन होगा:-

S = S – S
S = S – S + S
S = S – S + c
S = S – b + c
S = a – b + c

Summary (सारांश)

कंप्यूटर साइंस में Compiler Design विषय के तहत Derivation एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। जब हम किसी Programming Language का कोड लिखते हैं, तो Compiler को यह जांचना होता है कि वह कोड व्याकरण (Grammar) के नियमों के अनुसार सही है या नहीं। इस आर्टिकल में आपको Derivation और उसके सभी जरूरी पहलुओं की बहुत ही आसान भाषा में जानकारी मिलेगी। इस लेख को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:

  • Compiler Design में Derivation का असली मतलब क्या होता है।
  • Production Rules का इस्तेमाल करके Input String कैसे बनाई जाती है।
  • Left-most Derivation क्या है और यह Left से Right कैसे काम करता है।
  • Right-most Derivation की प्रक्रिया और उसके उदाहरण।
यदि आप B.Tech, BCA या MCA के छात्र हैं, तो यह आर्टिकल आपकी Exam Preparation के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें बहुत ही सरल उदाहरणों के साथ समझाया गया है, जिससे आप परीक्षा में पूछे जाने वाले Parsing और Derivation से जुड़े सवालों के जवाब आसानी से लिख सकें और अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

निवेदन:- अगर आपके लिए यह पोस्ट उपयोगी रही हो तो इसे अपने friends या classmates के साथ अवश्य share कीजिये और आपके कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट के द्वारा बताइए. Thanks.

Leave a Comment