About Us

हमारी कहानी

itpolynotes.com की शुरुआत एक सीधे-से मकसद के साथ हुई — Polytechnic और IT/Computer Science के छात्रों को सही, भरोसेमंद और आसानी से समझ आने वाली स्टडी सामग्री एक ही जगह उपलब्ध कराना।

यह हमारा पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले हमने eHindiStudy.com को 9 साल तक चलाया, जिसने अपने सबसे अच्छे दौर में हर महीने 1.5 मिलियन से ज़्यादा organic (Google Search) pageviews हासिल किए। उसी अनुभव और सीख के साथ, हमने PdfNotes नाम का एक Android ऐप भी बनाया, जो आज BCA, MCA, B.Tech, GATE और UGC-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हज़ारों छात्रों की मदद कर रहा है।

itpolynotes.com उसी मिशन को आगे बढ़ाता है — छात्रों के लिए Computer Science और IT से जुड़े विषयों (C, C++, Java, Python, HTML, Data Structures, Operating System, और अन्य) पर सरल, स्पष्ट और परीक्षा-केंद्रित नोट्स तैयार करना।

हमारा मकसद

अच्छी पढ़ाई की सामग्री महंगी या मुश्किल से मिलने वाली चीज़ नहीं होनी चाहिए। हम मानते हैं कि हर छात्र को — चाहे वह किसी भी शहर या गाँव से हो — बराबर मौका मिलना चाहिए अच्छे से समझने और आगे बढ़ने का। यही सोच itpolynotes.com के हर पन्ने के पीछे है।

Guest Post और Collaboration

अगर आप भी Education, Technology या Career-guidance से जुड़ा अच्छा कंटेंट लिखते हैं और हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, तो हम guest posts और collaborations के लिए हमेशा खुले हैं। अपना idea या sample हमें भेजें, हम जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे।

संपर्क करें

किसी भी सवाल, सुझाव, guest-post proposal, या collaboration के लिए हमें बेझिझक लिखें:

📧 Email: yugalomg@gmail.com