Context Free Grammar in Hindi – कॉन्टेक्स्ट फ्री ग्रामर क्या है?

Hello दोस्तों! आज मैं आपको What is Context Free Grammar in Hindi (कॉन्टेक्स्ट फ्री ग्रामर क्या है?) के बारें में बताऊंगा. यह theory of computation (TOC) का एक topic है. तो चलिए start करते हैं:-

Context Free Grammar in Hindi

Context Free Grammar (CFG) एक formal grammar है जिसका प्रयोग एक दिए गये formal language के सभी संभावित strings को जनरेट करने के लिए किया जाता है.

Context-Free Grammar को 4 tuples के द्वारा define किया जाता है:-

G= (V, T, P, S)

जहाँ,

G, grammar को describe करता है.
T, terminal symbols के एक finite set को describe करता है. जहाँ:- N ∩ T = NULL.
V, non-terminal symbols के एक finite set को describe करता है.
P, production rules के समूह को describe करता है. P: N → (N T)
S एक start symbol है.

CFG में, start symbol का प्रयोग string को derive करने के लिए किया जाता है. हम production के right hand side (दाहिने हाथ) से बार-बार non-terminal को replace करके string को derive कर सकते है, ऐसा हम तब तक कर सकते है जब तक कि सभी non-terminal को terminal symbols के द्वारा replace नहीं कर लिया जाता।

Classification of Context Free Grammar

CFG को हम नीचे दी गयी दो properties के आधार पर वर्गीकृत कर सकते है:-

  1. इसके strings को जनरेट की संख्या के आधार पर
  • यदि CFG जो है वह strings की finite संख्या जनरेट करता है तो वह Non-Recursive है.
  • यदि CFG जो है वह strings की infinite संख्या जनरेट करता है तो वह Recursive है.
  1. derivation trees की संख्या के आधार पर
  • यदि वहां केवल एक derivation tree है तब CFG जो है वह unambiguous (स्पष्ट) होता है.
  • यदि वहां एक से ज्यादा derivation tree होते है तब CFG जो है वह ambiguous (अस्पष्ट) होता है.

CFG के examples:-

  • grammar ({A}, {a, b, c}, P, A), P : A → aA, A → abc.
  • grammar ({S, a, b}, {a, b}, P, S), P: S → aSa, S → bSb, S → ε
  • और grammar {S, F}, {0, 1}, P, S), P: S → 00S | 11F, F → 00F | ε

Summary (सारांश)

Context Free Grammar (CFG) थ्योरी ऑफ़ कम्प्यूटेशन (TOC) का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल किसी Formal Language के सभी संभावित Strings को जनरेट करने के लिए किया जाता है। इस आर्टिकल में आप CFG की पूरी परिभाषा और इसके काम करने के तरीके को बहुत ही सरल हिंदी में सीखेंगे। यहाँ आपको निम्नलिखित मुख्य विषयों की पूरी जानकारी मिलेगी:

  • CFG के 4 tuples (V, T, P, S) का आसान विवरण।
  • Production Rules की मदद से Strings को डिराइव करने का तरीका।
  • CFG का वर्गीकरण (Recursive, Non-Recursive, Ambiguous और Unambiguous Grammar)।
यह लेख कंप्यूटर साइंस के उन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है जो कॉलेज एग्जाम्स या सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसे पढ़कर आप थ्योरी ऑफ़ कम्प्यूटेशन के इस टॉपिक को आसानी से समझ सकेंगे और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।

निवेदन:- अगर आपके लिए यह post हेल्पफुल रही हो तो इसे social media sites जैसे:- facebook, whatsapp में अवश्य share कीजिये. और अगर आपको इस post को लेकर या अन्य posts को लेकर कोई सवाल है तो आप कमेंट करके बता सकते है. thanks.

1 thought on “Context Free Grammar in Hindi – कॉन्टेक्स्ट फ्री ग्रामर क्या है?”

Leave a Comment