Hello दोस्तों! आज इस post में हम what is Regular Expressions in Hindi (रेगुलर एक्सप्रेशन क्या है?) के बारें में पढेंगे. यह theory of computation (TOC) का एक टॉपिक है तो चलिए शुरू करते हैं:-
Regular Expressions in Hindi in TOC
Finite Automata के द्वारा accept की गयी language को सरल expressions में आसानी से describe किया जा सकता है जिसे Regular Expressions कहते है. यह किसी भी लैंग्वेज को प्रस्तुत करने का सबसे प्रभावी तरीका है.
दूसरे शब्दों में कहें तो, “regular expressions का प्रयोग regular languages को denote करने के लिए किया जाता है.”
एक regular expression को pattern के एक क्रम के द्वारा भी describe किया जा सकता है जो कि एक string को define करता है.
रेगुलर एक्सप्रेशन का प्रयोग strings में character combination को match करने के लिए किया जाता है. इस pattern का प्रयोग string searching algorithm के द्वारा string में operations को ढूँढने के लिए किया जाता है.
एक expression तब regular होता है जब:-
- ɸ, regular language ɸ के लिए रेगुलर एक्सप्रेशन है.
- ɛ, regular language {ɛ} के लिए रेगुलर एक्सप्रेशन है.
- यदि a ∈ Σ (Σ इनपुट alphabet को प्रस्तुत करता है), a जो है वह regular language {a} के लिए रेगुलर एक्सप्रेशन है.
- यदि a और b रेगुलर एक्सप्रेशन है तो, a + b भी language {a,b} के साथ रेगुलर एक्सप्रेशन है.
- यदि a और b रेगुलर एक्सप्रेशन है तो, ab भी regular है.
- यदि a रेगुलर एक्सप्रेशन है तो, a* भी regular है.
कुछ रेगुलर एक्सप्रेशन के उदाहरण
| Regular Expressions | Regular Set |
|---|---|
| (0 + 10*) | L = { 0, 1, 10, 100, 1000, 10000, … } |
| (0*10*) | L = {1, 01, 10, 010, 0010, …} |
| (0 + ε)(1 + ε) | L = {ε, 0, 1, 01} |
| (a+b)* | L = { ε, a, b, aa , ab , bb , ba, aaa…….} |
| (a+b)*abb | L = {abb, aabb, babb, aaabb, ababb, …………..} |
| (aa + ab + ba + bb)* | L = {aa, ab, ba, bb, aaab, aaba, …………..} |
Summary (सारांश)
Regular Expressions in Hindi को Theory of Computation (TOC) विषय के अंतर्गत समझना कंप्यूटर साइंस के छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह लेख Finite Automata द्वारा स्वीकार की जाने वाली भाषाओं को आसान पैटर्न और संकेतों के रूप में दर्शाने का सबसे प्रभावी तरीका सिखाता है। इस लेख में छात्रों को निम्नलिखित मुख्य बातें सीखने को मिलेंगी:
- Regular Expressions की परिभाषा और उसका बुनियादी कॉन्सेप्ट।
- Regular Languages को दर्शाने के नियम और गणितीय तरीके।
- विभिन्न पैटर्न्स और उनके आधार पर Regular Set तैयार करने के आसान उदाहरण।
- स्ट्रिंग मैचिंग और सर्चिंग एल्गोरिदम में इनका व्यावहारिक उपयोग।
निवेदन:- अगर आपके लिए यह post थोड़ी सी भी helpful रही हो तो इसे अपने social media sites जैसे:- whatsapp या facebook के द्वारा अवश्य share कीजिये. और आप इस post में कोई सुधार चाहते है या आपका कोई सवाल है तो comment के द्वारा बता सकते है. thanks