what is ARPANET in hindi?

ARPANET in hindi:-

आज हम पढेंगे कि ARPANET (अरपानेट) क्या होता है?

ARPANET का पूरा नाम advanced research projects agency network है.

यह दुनिया का पहला packet – switching नेटवर्क था तथा दुनिया का पहला ऐसा नेटवर्क था जिसमें TCP/IP मॉडल का प्रयोग किया गया था.

अरपानेट के कारण ही आगे चलकर इन्टरनेट की नीव पढ़ी.

अरपानेट एक WAN (वाइड एरिया नेटवर्क) है जिसका अविष्कार 1968 में ARPA (advance research projects agency) ने किया था. यह अमेरिका की संस्था है.

इसे इसलिए विकसित किया गया क्योंकि उस समय D.O.D (department of defense) के कर्मचारियों तथा कांट्रेक्टर के मध्य आपस में डेटा तथा रिसोर्स share करने के लिए कोई माध्यम नहीं था. इसलिए D.O.D की मदद से अरपानेट ने इसे विकसित किया.
तब उन्होंने सिर्फ इसे अपने organisation में resources को share करने के लिए ही इसे बनाया था. बाद में इसने चलकर इन्टरनेट का रूप धारण कर लिया.

ARPANET से पहले सिर्फ टेलीफोन नेटवर्क था जो कि circuit switching तकनीक पर कार्य करता था. लेकिन यह अच्छा नेटवर्क नहीं था क्योंकि अगर एक लाइन या स्विच में कोई भी गड़बड़ी आ जाती थी तो पूरा conversation ही खत्म हो जाता था.

अरपानेट के सॉफ्टवेर में दो भाग होते थे, पहला subnet था और दूसरा host.

ज्यादा से ज्यादा नेटवर्कों को ARPANET से जोड़ने के लिए सन् 1974 में TCP/IP मॉडल का अविष्कार हुआ.

TCP/IP के आ जाने से LAN को अरपानेट से आसानी से connect किया जा सकता था. परन्तु 1980 में LAN की संख्या इतनी बढ़ गयी कि उन्हें arpanet से जोड़ पाना मुश्किल और महंगा हो गया था. इसी समस्या से बचने के लिए DNS (domain name system) का अविष्कार हुआ. 1990 में arpanet को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था.

Summary (सारांश)

ARPANET (अरपानेट) दुनिया का सबसे पहला Packet-switching Network था, जिसे आज के मॉडर्न इंटरनेट का शुरुआती रूप माना जाता है। इस आसान हिंदी लेख में हम इंटरनेट के इतिहास की इस महत्वपूर्ण नींव के बारे में विस्तार से जानेंगे। इस आर्टिकल में आपको सीखने को मिलेगा कि कैसे अमेरिका के Department of Defense और ARPA संस्था ने मिलकर डेटा शेयरिंग के लिए इस तकनीक को तैयार किया था। इसके अलावा इसमें TCP/IP Model, WAN और DNS जैसी जरूरी तकनीकी जानकारियों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है। विद्यार्थियों के लिए यह लेख कंप्यूटर साइंस और IT के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को समझने के लिए बेहद उपयोगी है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें आसानी से सीख जाएंगे:

  • ARPANET का पूरा नाम और इसका पूरा इतिहास क्या है?
  • पहला Packet-switching Network कैसे काम करता था?
  • इंटरनेट के विकास में TCP/IP Model और DNS का क्या योगदान रहा है?
  • Circuit switching और Packet switching तकनीक में क्या अंतर है?
यदि आप कंप्यूटर साइंस, BCA, MCA या किसी भी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो इंटरनेट के इतिहास और नेटवर्किंग के इन बुनियादी सवालों के जवाब आपके बहुत काम आएंगे। यह लेख परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में आपकी पूरी मदद करेगा।

निवेदन:- आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें comment के माध्यम से बताइए तथा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

10 thoughts on “what is ARPANET in hindi?”

  1. बहुत खूब। जानकारी शेयर के लिए धन्यवाद। आगे भी शेयर करते रहें।

    Reply

Leave a Comment