TCP/IP Model क्या है?
TCP/IP का पूरा नाम Transmission Control Protocol (TCP) और Internet Protocol (IP) है। यह इंटरनेट पर डेटा के आदान-प्रदान (communication) के लिए उपयोग किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण protocol suite है।
TCP/IP मॉडल को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह इंटरनेट में data packets को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक भेजने और प्राप्त करने में मदद करता है।
यह मॉडल end-to-end communication प्रदान करता है। इसे 1970 और 1980 के दशक के बीच Department of Defense (DOD) द्वारा विकसित किया गया था।
TCP/IP मॉडल यह निर्धारित करता है कि कोई कंप्यूटर इंटरनेट से कैसे connect होगा और उनके बीच data transmission किस प्रकार होगा। जब बहुत सारे computer networks आपस में जुड़े होते हैं, तब यह मॉडल उन्हें एक virtual network के रूप में कार्य करने में मदद करता है।
TCP/IP model का मुख्य उद्देश्य बहुत दूरी पर communication प्रदान करना है, अर्थात हम इसके द्वारा बहुत दूरी पर स्थित network से भी communicate कर सकते हैं।
Layers of TCP/IP Model in Hindi
नीचे आपको TCP/IP Model की Layers का चित्र दिया गया है:-

इस मॉडल में 4 layers होती है जो निम्न है:-
- Network access layer
- Internet layer
- Transport layer
- Application layer
Network Access layer
यह TCP/IP मॉडल की सबसे निचली (lowest) layer होती है।
यह लेयर यह बताती है कि data को नेटवर्क में किस प्रकार भेजा जाता है।
यह लेयर OSI Model की Data Link Layer और Physical Layer का combination होती है।
Network Access Layer के मुख्य कार्य:-
- एक ही नेटवर्क में दो devices के बीच data transmission करना
- IP datagram को frames में encapsulate करना
- IP address को physical address में map करना
इस layer में उपयोग किए जाने वाले कुछ protocols हैं:-
- Ethernet
- FDDI
- Token Ring
- X.25
- Frame Relay
Internet Layer
यह लेयर Transport Layer और Network Access Layer के बीच स्थित होती है।
यह लेयर नेटवर्क में connectionless communication प्रदान करती है।
इसमें data को IP datagram के रूप में पैकेज किया जाता है जिसमें source और destination IP address मौजूद होता है।
इसे अक्सर Network Layer भी कहा जाता है।
Internet Layer में उपयोग किए जाने वाले 3 मुख्य protocols निम्नलिखित हैं:-
1. IP (Internet Protocol)
यह source से destination तक data packets को deliver करने का कार्य करता है। इसके दो versions होते हैं:
2. ARP (Address Resolution Protocol)
इसका कार्य IP address से physical address को खोजने का होता है।
3. ICMP (Internet Control Message Protocol)
यह नेटवर्क में होने वाली errors और problems की जानकारी देने के लिए उपयोग किया जाता है।
Transport layer
यह लेयर Application Layer और Internet Layer के बीच स्थित होती है।
यह data के reliable transmission के लिए जिम्मेदार होती है।
Transport Layer के मुख्य कार्य:-
- Reliability (विश्वसनीयता) – यह सुनिश्चित करती है कि भेजा गया डेटा सही तरीके से और पूरा का पूरा destination तक पहुँचे।
- Flow Control (डेटा के प्रवाह को नियंत्रित करना) – यह sender और receiver के बीच डेटा भेजने की गति को नियंत्रित करता है ताकि receiver पर ज्यादा load न पड़े।
- Error Detection और Correction (त्रुटियों की पहचान और सुधार) – यदि डेटा भेजते समय कोई गलती (error) हो जाती है तो यह उसे पहचानकर सही करने की कोशिश करता है।
इस लेयर में दो मुख्य protocols उपयोग किए जाते हैं:
- TCP (Transmission Control Protocol)
- UDP (User Datagram Protocol)
TCP reliable communication प्रदान करता है जबकि UDP तेज लेकिन कम reliable होता है।
Application layer
यह TCP/IP मॉडल की सबसे ऊपर की layer होती है।
यह layer user applications को network services प्रदान करती है।
इस लेयर के माध्यम से user विभिन्न applications का उपयोग करके communication कर सकता है जैसे:
- Web browser
- File transfer
Application Layer Transport Layer को data भेजती है और उससे data प्राप्त भी करती है।
Application Layer में उपयोग किए जाने वाले कुछ protocols हैं:-
- HTTP / HTTPS – वेब पेज access करने के लिए
- SNMP – नेटवर्क devices को manage करने के लिए
- SMTP – ई-मेल भेजने के लिए
- DNS – domain name को IP address में बदलने के लिए
- SSH – secure communication के लिए
इसे भी पढ़े:- OSI MODEL क्या है?
Advantages of TCP/IP Model in Hindi
TCP/IP मॉडल के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:
- यह अलग-अलग प्रकार के computers के बीच connection स्थापित करने में मदद करता है।
- यह operating system से independent होता है।
- यह कई प्रकार के routing protocols को support करता है।
- यह एक scalable client-server architecture प्रदान करता है।
- यह एक open protocol suite है, इसलिए कोई भी व्यक्ति या company इसे उपयोग कर सकती है।
Disadvantages of TCP/IP Model in Hindi
TCP/IP मॉडल की कुछ हानियाँ भी हैं:-
- यह एक complex model है, इसलिए इसे manage करना थोड़ा कठिन होता है।
- Transport layer हमेशा packets की delivery की guarantee नहीं देता।
- इसमें protocols को replace करना आसान नहीं होता।
- इसमें services, interfaces और protocols का concept स्पष्ट रूप से अलग नहीं है।
- इसे मुख्य रूप से WAN (Wide Area Network) के लिए design किया गया था।
TCP/IP Model FAQs
इसकी 4 layers होती हैं. Application, Transport, internet, network access layer.
इसमें मुख्य रूप से 5 protocol होते है. HTTP, FTP, Post Office Protocol 3, Simple Mail Transfer Protocol और Simple Network Management Protocol.
TCP (Transmission Control Protocol) डेटा को reliable तरीके से भेजने का काम करता है, जबकि IP (Internet Protocol) डेटा packets को source से destination तक पहुँचाने का कार्य करता है।
TCP/IP मॉडल का उपयोग मुख्य रूप से इंटरनेट और कंप्यूटर नेटवर्क में किया जाता है। इसकी मदद से ई-मेल, वेब ब्राउज़िंग, file transfer और अन्य online services संभव हो पाती हैं।
Reference:- https://www.geeksforgeeks.org/tcp-ip-model/
निवेदन:- अगर आपको यह पोस्ट helpful लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये और आपके इससे सम्बन्धित या किसी और subjects से related कोई question तो आप नीचे comment करके बता सकते हैं. Thanks.