what is gray box testing in hindi? software testing

Grey box testing (ग्रे बॉक्स टेस्टिंग) in hindi:-

grey box testing एक सॉफ्टवेर टेस्टिंग तकनीक है जो कि white box तथा black box टेस्टिंग का एक मिश्रण (combination) है.
image

black box टेस्टिंग में टेस्टर को सॉफ्टवेर के आंतरिक स्ट्रक्चर का ज्ञान नही होता है तथा white box टेस्टिंग में टेस्टर को सॉफ्टवेर के आंतरिक स्ट्रक्चर का ज्ञान होता है जबकि gray box testing में टेस्टर को आंतरिक तथा बाहरी दोनों भाग के functions का ज्ञान होता है.

इस टेस्टिंग का नाम gray इसीलिए पड़ा क्योंकि इसमें टेस्टर के लिए सॉफ्टवेर अर्धपारदर्शी बॉक्स की तरह होता है जिसमे वह इसके अन्दर आंशिक रूप से देख सकता है.
image

grey box testing का लाभ यह है कि हम इसके द्वारा सॉफ्टवेर के बाहरी भाग तथा आंतरिक भाग (कोडिंग) को टेस्ट कर सकते है.

इसका प्रयोग इंटीग्रेशन टेस्टिंग में किया जाता है.

इसका प्रयोग ज्यादातर इन्टरनेट पर आधारित सॉफ्टवेर एप्लीकेशन को टेस्ट करने के लिए किया जाता है.

इस टेस्टिंग को translucent testing भी कहते है.

उदाहरण के लिए:- माना कि टेस्टर एक वेबसाइट को टेस्ट करता है अगर उसे उसमें broken links तथा अन्य अनुपयुक्त लिंक मिलते है तो वो उन्हें वेबसाइट के HTML भाग में जाकर उन्हें ठीक कर सकता है तथा उनकी उसी समय जांच कर सकता है.

Summary (सारांश)

Software testing की दुनिया में Grey Box Testing एक बेहद महत्वपूर्ण तकनीक है जो White Box Testing और Black Box Testing दोनों के फायदों को आपस में जोड़ती है। इस आर्टिकल में छात्रों को इस टेस्टिंग तकनीक की पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में सीखने को मिलेगी। इसे Translucent Testing भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें टेस्टर को सॉफ्टवेयर के इंटरनल स्ट्रक्चर की आंशिक जानकारी होती है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:

  • Grey Box Testing क्या होती है और यह कैसे काम करती है।
  • यह तकनीक White Box और Black Box Testing से किस प्रकार भिन्न है।
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और Integration Testing में इसका उपयोग कहाँ और क्यों किया जाता है।
  • वेबसाइट्स और इंटरनेट आधारित एप्लीकेशंस को टेस्ट करने में इसके व्यावहारिक उदाहरण।
कंप्यूटर साइंस और MCA, BCA या B.Tech के छात्रों के लिए यह टॉपिक परीक्षा की दृष्टि से बहुत उपयोगी है। यदि परीक्षा में सॉफ्टवेयर टेस्टिंग के प्रकारों पर कोई सवाल आता है, तो छात्र इस लेख की मदद से सटीक उत्तर लिख सकते हैं और अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

निवेदन:- अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी है तो हमें comment के माध्यम से बताएं तथा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

6 thoughts on “what is gray box testing in hindi? software testing”

Leave a Comment