What is integration testing in hindi?

Integration testing in hindi:-

integration testing सॉफ्टवेर टेस्टिंग की एक विधि है जिसमें दो या दो से अधिक सॉफ्टवेर units या modules को एक साथ combine किया जाता है तथा एक समूह में उनकी टेस्टिंग की जाती है.

इस टेस्टिंग का मुख्य उद्देश्य integrated units के मध्य bugs तथा faults को खोजना है तथा units के मध्य कार्य, performance तथा विश्वसनीयता को identify करना है.

सामन्यतया intergation टेस्टिंग को एक integration टेस्टर के द्वारा perform किया जाता है.

यह टेस्टिंग यूनिट टेस्टिंग के बाद तथा validation टेस्टिंग के पहले की जाती है. जब यूनिट टेस्टिंग कर ली जाती है तो प्रत्येक unit को एक-एक करके integrate किया जाता है और यह क्रिया तब तक चलती है जब तक कि सारें units को integrate नही कर लिया जाएँ.

image

integration testing approach in hindi:-

integration टेस्टिंग की बहुत सी approaches है उनमें से कुछ निम्नलिखित है:-
1:-Top-down approach
2:-Bottom-up approach
3:-Big bang approach

1:-Top-down:-इस integration टेस्टिंग में top level के integrated units को सबसे पहले test किया जाता है तथा उसके बाद उसके निचे वाले sub-units को test किया जाता है.
image

2:-Bottom-up:-इस integration टेस्टिंग में सबसे पहले bottom level के sub-units को test किया जाता है तथा उसके बाद ऊपर के मुख्य units को test किया जाता है.
image

3:-Big bang:-इस प्रकार की टेस्टिंग में सभी units को एक साथ integrate कर लिया जाता है तथा इसके बाद एक समूह में सभी को test कर लिया जाता है.
इस integration टेस्टिंग में किसी एक यूनिट को तब तक integrate नही किया जा सकता है जब तक कि सभी units तैयार ना हों.
image Fig:-big bang approach

यह टेस्टिंग बहुत ही risky होती है क्योंकि अगर हमने सही तरीके से डॉक्यूमेंटेशन नही किया तो इसमें failure होने का खतरा बढ़ जाता है.

इस टेस्टिंग का advantage यह है कि यह छोटे सिस्टम्स के लिए सुविधाजनक है.
इसका disadvantage यह है कि इसमें faults तथा bugs को ढूढ़ पाना बहुत ही मुश्किल होता है अगर कोई fault मिल भी जाता है तो fault के होने का मुख्य कारण का पता लगाना बहुत ही hard हो जाता है तथा इस टेस्टिंग में बहुत ही समय लग जाता है.


अगर यह पोस्ट आपके लिए helpful रही है तो हमें comment के माध्यम से बताएं तथा अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

Summary (सारांश)

What is integration testing in hindi विषय पर आधारित यह लेख सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। इस आर्टिकल में आपको सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और टेस्टिंग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया को बहुत ही आसान भाषा में समझाया गया है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:

  • सॉफ्टवेयर टेस्टिंग में Integration testing का असल अर्थ और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है।
  • Unit testing के बाद और Validation testing से पहले यह प्रक्रिया कैसे काम करती है।
  • Top-down, Bottom-up और Big bang जैसी विभिन्न Testing approaches के बारे में पूरी जानकारी।
  • अलग-अलग तरीकों के फायदे और नुकसान, विशेष तौर पर Big bang approach के जोखिम।
कंप्यूटर साइंस और BCA, MCA या B.Tech के छात्रों के लिए यह टॉपिक परीक्षा की तैयारी के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आपकी यूनिवर्सिटी परीक्षा या सेमेस्टर एग्जाम्स में सॉफ्टवेयर टेस्टिंग से जुड़े सवाल आते हैं, तो यह लेख आपको सटीक परिभाषा और प्रकार लिखने में पूरी मदद करेगा, जिससे आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

15 thoughts on “What is integration testing in hindi?”

Leave a Comment