IP address का पूरा नाम Internet Protocol address (इन्टरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस) होता है।
IP Address एक unique number होता है जो किसी भी device (जैसे mobile, computer, laptop) को internet पर पहचान देता है।
हम सभी लोगों का एक address होता है जहाँ हम रहते है वैसे ही प्रत्येक computer का जो कि internet से जुड़ा रहता है उसका एक unique address होता है जिसे हम IP ADDRESS (आईपी एड्रेस) कहते है।
IP Address के द्वारा हम किसी भी कंप्यूटर को आसानी से identify कर पाते है और ये computers जो कि internet से जुड़े रहते है वो host कहलाते है।
जैसे-128.143.137.144 एक आईपी एड्रेस है।

IP Address कैसे काम करता है?
जब आप कोई website खोलते हैं (जैसे Google), तो आपका device उस website के server के IP Address से connect होता है। यह प्रक्रिया background में होती है और आपको सिर्फ website दिखाई देती है।
IP Address के प्रकार (Types of IP Address in Hindi)
IP Address दो प्रकार का होता है।
1:- IPv4
- इसका पूरा नाम Internet Protocol Version 4 है।
- यह सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला IP Address है।
- यह 32-bit का होता है और इस तरह दिखता है – 192.168.1.1
2:- IPv6
- इसका पूरा नाम Internet Protocol Version 6 है।
- चूंकि दुनिया में internet users बहुत तेजी से बढ़े और IPv4 Address खत्म होने लगे, इसलिए IPv6 बनाया गया।
- यह नया और advanced version है।
- यह 128-bit का होता है और इस तरह दिखता है:- 2001:0db8:85a3:0000:0000:8a2e:0370:7334
Static और Dynamic IP Address
1:- Static IP address:-
वह address जो कभी change नही होते है, वे हमेशा same ही रहते है Static IP Address कहलाते हैं।
2:- Dynamic IP Address
ये address हमेशा बदलते रहते हैं ये address temporary कहलाते है जब भी कोई computer या device इंटरनेट से access करता है तब उसे नया IP Address प्राप्त होता है।
IP Address के फायदे (Advantages of IP Address in Hindi)
IP Address के फायदे निम्नलिखित हैं:-
1. इंटरनेट पर विशिष्ट पहचान (Unique Identification)
IP एड्रेस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह दुनिया भर के करोड़ों इंटरनेट डिवाइसेस (कंप्यूटर, मोबाइल, सर्वर) के बीच आपके डिवाइस को एक अलग और यूनिक पहचान देता है। इसी पहचान के कारण आपका डिवाइस इंटरनेट से जुड़ पाता है।
2:- Communication आसान बनाता है
IP Address की मदद से एक device दूसरे device से data भेज और प्राप्त कर सकता है। यानी internet पर communication संभव होता है।
3:- सही destination तक data पहुँचाना
जब आप कोई website खोलते हैं, तो IP Address यह सुनिश्चित करता है कि data सही destination (device/server) तक पहुंचे।
4:- Network Management में मदद
IP Address से network को manage करना आसान होता है।
5:- Location पहचानने में मदद
IP Address के जरिए किसी device की location (जगह) का पता लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:-
NOTE:- आपको IP Address in Hindi पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या कोई suggestions है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।