Python में Variable क्या है?

Variable एक Container होता है जिसका इस्तेमाल data को कुछ समय के लिए store करने के लिए किया जाता है।

Variable का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के data को store और manage करने के लिए किया जाता है, जैसे कि numbers, text, और अन्य प्रकार का data।

Python में Variable कैसे Declare करें?

Python में variable को declare करना बहुत ही आसान है। हमें variable का नाम लिखना होता है और उसे = operator का उपयोग करके value assign करनी होती है। उदाहरण के लिए:

name = "Rahul"

age = 25

height = 5.8

ऊपर दिए गए example में name, age, और height variables हैं जिन्हें “Rahul”, 25, और 5.8 values assign की गई हैं।

Python में Variable के नियम (Rules for Variables in Python)

Python में variables को declare करते समय कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है।

  1. Variable का नाम letter (A-Z, a-z), number (0-9), या underscore (_) से शुरू हो सकता है।
    उदाहरण: my_var, var123, _value

  2. Variable का नाम number से शुरू नहीं हो सकता।
    गलत: 1variable

  3. Python में keywords का उपयोग variable के नाम के रूप में नहीं किया जा सकता।
    जैसे if, for, while, आदि।

  4. Variable का नाम case-sensitive होता है।
    मतलब name और Name दोनों अलग-अलग variables माने जाएंगे।

Variable के प्रकार – Types of Python Variable in Hindi

Python में दो प्रमुख प्रकार के variables होते हैं: Local Variable और Global Variable

1. Local Variable (लोकल वेरिएबल)

Local variable वह variable होता है, जो किसी function या block के अंदर define किया जाता है। इसे केवल उसी function या block के अंदर ही access किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि local variable का scope केवल उस function या block तक सीमित होता है, जिसमें इसे define किया गया है।

Example:

def add_numbers():

    x = 10  # x एक local variable है

    y = 20  # y भी एक local variable है

    sum = x + y

    print(sum)

add_numbers()
print(x)

# यह error देगा क्योंकि x local variable है और function के बाहर इसका कोई scope नहीं है

2. Global Variable (ग्लोबल वेरिएबल)

Global variable वह variable होता है, जो program के किसी भी part में define किया जाता है और इसे पूरे program में access किया जा सकता है। इसे किसी भी function या block से access किया जा सकता है। Global variables का scope पूरे program में होता है।

Example:

x = 100  # x एक global variable है

def add_numbers():

    y = 20  # y एक local variable है

    sum = x + y

    print(sum)

add_numbers()

print(x)

# यह valid है, क्योंकि x global variable है।

निवेदन:- अगर आपको Python Variable in Hindi की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट के द्वारा बताइए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

Summary (सारांश)

Python में Variable एक ऐसा Container है जो Data को अस्थायी रूप से Store करने का काम करता है। इस लेख में आपको Variable को Declare करने का तरीका सीखने को मिलेगा, जिसमें बस Variable का नाम लिखकर = Operator से Value Assign की जाती है। साथ ही, Variable के नियमों को समझाया गया है, जैसे कि नाम Letter या Underscore से शुरू होना चाहिए, Number से नहीं, और Keywords (जैसे if, for) का उपयोग वर्जित है। Case Sensitivity पर भी ध्यान दिया गया है, जहाँ name और Name अलग-अलग माने जाते हैं। इसके अलावा, लेख में Local और Global Variable के प्रकारों की जानकारी दी गई है। इस लेख से छात्र सीखेंगे:

  • Variable क्या है और इसे Python में कैसे बनाया जाता है।
  • Variable नाम रखने के महत्वपूर्ण नियम और उनके उदाहरण।
  • Local Variable (Function के अंदर) और Global Variable के बीच का अंतर।
Exam Preparation में यह कैसे मदद करेगा:
  • Python के बेसिक Concepts को स्पष्ट रूप से समझने में सहायता करेगा।
  • Variable Rules और Scope से जुड़े प्रश्नों को हल करने की तैयारी होगी।
  • Practical Examples के ज़रिए Code लिखने में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

1 thought on “Python में Variable क्या है?”

Leave a Comment