Web Jacking एक Cyber Attack है जिसमें hackers किसी वेबसाइट की असली लिंक को बदलकर नकली वेबसाइट बना देते हैं। जब कोई यूज़र उस लिंक पर क्लिक करता है, तो उसे असली वेबसाइट के बजाय एक नकली वेबसाइट पर भेज दिया जाता है। इस तरह, hackers यूज़र की पर्सनल जानकारी चुरा सकते हैं या उसे धोखाधड़ी (Fraud) का शिकार बना सकते हैं।
Web Jacking एक प्रकार का cyber crime है जिसमें hackers किसी website का control हासिल कर लेते हैं। ये hackers वेबसाइट के owner की permission के बिना उस पर कब्जा करते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।
Web Jacking कैसे काम करता है?
1:- Domain Hijacking:
Hackers किसी प्रसिद्ध वेबसाइट के डोमेन (Domain) को किसी भी तरीके से अपने कंट्रोल में ले लेते हैं। ऐसा अक्सर Expired Domains (जिनका रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका हो) को खरीदकर किया जाता है।
2- Fake Website Creation:
Hackers असली वेबसाइट जैसी ही एक नकली वेबसाइट तैयार कर लेते हैं। नकली वेबसाइट का डिज़ाइन और इसका content असली वेबसाइट से मिलता-जुलता होता है।
3:- Phishing Attack:
Users को ईमेल, मैसेज, या सोशल मीडिया के ज़रिए नकली वेबसाइट की लिंक भेजी जाती है। Users जब उस लिंक पर क्लिक करते हैं, तो वे असली वेबसाइट समझकर अपनी Login id और password, Credit Card की जानकारी या Personal Information डाल देते हैं।
4:- Control & Exploitation:
Hacker यूज़र की संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। कई बार वेबसाइट मालिक से फिरौती (Ransom) भी मांगी जाती है।
Web Jacking से बचाव के उपाय
Web Jacking से बचने के उपाय नीचे दिए गए हैं:-
1:- URL को ध्यान से चेक करें:
किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे ध्यान से जांचें। नकली वेबसाइट में अक्सर Spelling Mistakes या थोड़े बदलाव होते हैं, जैसे – amazonn.com या faceboook.com।
2:- SSL Certificate चेक करें:
असली वेबसाइट के URL के आगे HTTPS होता है, जबकि नकली वेबसाइट में HTTP हो सकता है।
3:- Two-Factor Authentication (2FA) का इस्तेमाल करें:
अगर आपके अकाउंट में 2FA इनेबल है, तो हैकर्स केवल पासवर्ड चुराकर लॉगिन नहीं कर पाएंगे।
4:- Antivirus और Firewall को अपडेट रखें:
एक अच्छे एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करें ताकि संदिग्ध वेबसाइट्स ब्लॉक हो जाएं।
5:- Phishing email से सावधान रहें:
अनजान ईमेल, मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें।
6:- Regular Backup लें:
अगर आप खुद की वेबसाइट चला रहे हैं, तो regular बैकअप जरूर लें ताकि किसी भी अटैक के बाद वेबसाइट को आसानी से रिकवर किया जा सके।
इसे भी पढ़ें:–
निवेदन:- अगर आपको यह article उपयोगी लगा हो तो इसे अपने friends के साथ share कीजिए और अपने सभी सवाल नीचे comment के माध्यम से पूछ सकते हैं जिससे कि आपको exam में कोई परेशानी ना हो, और आपके exam में अच्छे number आएं।
Summary (सारांश)
वेब जैकिंग एक खतरनाक Cyber Attack है, जिसमें हैकर्स किसी असली वेबसाइट की लिंक को बदलकर उपयोगकर्ताओं को नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं। यह लेख विस्तार से बताता है कि हैकर्स Domain Hijacking और Phishing Attack के जरिए कैसे वेबसाइट का नियंत्रण हासिल कर लेते हैं और उपयोगकर्ताओं की Personal Information, Login ID, Password या Credit Card डिटेल्स चुरा लेते हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद छात्र यह सीखेंगे: - वेब जैकिंग के चार मुख्य चरण: Domain Hijacking, Fake Website Creation, Phishing Attack और Control & Exploitation. - असली और नकली वेबसाइट की पहचान कैसे करें (जैसे URL में Spelling Mistakes देखना). - SSL Certificate और अन्य सुरक्षा उपायों के जरिए इस Attack से बचाव के तरीके. Exam Preparation में यह लेख मददगार होगा क्योंकि इसमें Web Jacking की पूरी प्रक्रिया और बचाव के उपाय सरल भाषा में समझाए गए हैं, जो Cyber Security और Ethical Hacking से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने में सहायता करते हैं।