HTML element एक building block होता है, जो वेब पेज पर content को display करने का काम करता है। HTML में विभिन्न प्रकार के elements होते हैं, जो एक वेबसाइट के content को structure और format करने में मदद करते हैं।
HTML element के तीन मुख्य भाग (parts) होते हैं:-
- Opening Tag: यह element की शुरुआत को दर्शाता है। उदाहरण के लिए:

- Content: यह वह जानकारी होती है, जो आप दिखाना चाहते हैं। जैसे text, image, आदि।
- Closing Tag: यह element के अंत को दर्शाता है। उदाहरण:

HTML Element का Structure
एक HTML element का structure कुछ इस प्रकार होता है:-
<tagname>This is Content</tagname>
यहां, <tagname> opening tag है, “This is Content” वह content है जो दिखाया जाएगा, और </tagname> closing tag है।
इसका उदाहरण:-

My Name is Yugal Joshi

यहां
opening tag है,
closing tag है और “My Name is Yugal Joshi” content है। यह पूरी चीज मिलकर एक HTML element बनाती है।

HTML Element के प्रकार
HTML Element दो प्रकार के होते हैं:-
1:- Container Elements: ये elements ऐसे होते हैं जिनमें content होता है और इनके पास opening और closing tags होते हैं।
उदाहरण:–

This is a paragraph.

यहां
opening tag है और
closing tag है।
2:- Empty Elements: ये elements बिना content के होते हैं और इनका कोई closing tag नहीं होता।
उदाहरण:–

यहां  opening tag है, लेकिन इसका कोई closing tag नहीं है क्योंकि यह एक empty element है।
HTML Element के उदाहरण
1:-
(Paragraph): यह paragraph को represent (प्रस्तुत) करता है।

This is a simple paragraph.

2:-

(Headings): ये headings को represent करते हैं, जहां
सबसे बड़ी heading होती है और
सबसे छोटी होती है।

This is a heading

3:-  (Anchor): यह link बनाने के लिए use होता है।
Visit eHindiStudy
4:-  (Image): यह image को display करने के लिए use होता है।

HTML Tags और HTML Elements में अंतर
| टैग (Tag) | एलिमेंट (Element) |
| HTML Tags वे keywords या symbols होते हैं, जो content को define करते हैं। | HTML Element जो है वह tags और उनके बीच के content से मिलकर बना होता है। |
| इसमें सिर्फ opening और closing tags शामिल होते हैं। | इसमें opening tag, content और closing tag तीनों होते हैं। |
| इसका syntax :- <tagname> या </tagname> | इसका syntax :- <tagname>Content</tagname> |
| इसके उदाहरण:-

,  | इसके उदाहरण:-
This is a Heading.

इन्हें भी पढ़ें:-
Summary (सारांश)
HTML element वेब पेज का सबसे छोटा building block है, जो content को structure और display करने का काम करता है। इस लेख में आप जानेंगे कि HTML element के तीन मुख्य भाग क्या होते हैं: Opening Tag, Content और Closing Tag। साथ ही, इसके दो प्रकारों – Container Elements (जिनमें opening और closing tags दोनों होते हैं) और Empty Elements (जिनका कोई closing tag नहीं होता) – को उदाहरण सहित समझाया गया है। छात्र इस article से ये सीखेंगे:
- HTML element का सही structure और syntax कैसे लिखें।
- Container और Empty Elements में क्या अंतर है और इनका उपयोग कब करें।
- सामान्य HTML elements जैसे

से
, और  का प्रैक्टिकल उपयोग।