Set Methods in Python in Hindi

Set में कुछ built-in methods होते हैं, जो Set के elements को modify करने और Set से संबंधित operations को perform करने में मदद करते हैं। नीचे आपको set methods दी गई हैं:-

1. add()

add() method का उपयोग Set में एक नया element जोड़ने के लिए किया जाता है। अगर element पहले से Set में मौजूद है, तो उसे add नहीं किया जाएगा, क्योंकि Set में duplicates एलिमेंट नहीं हो सकते।

Syntax:-

set_name.add(element)

Example:-

my_set = {1, 2, 3}
my_set.add(4)
print(my_set)  # Output: {1, 2, 3, 4}

2. clear()

clear() मेथड Set के सभी elements को हटा देता है, यानी Set को empty (खाली) कर देता है।

Syntax:-

set_name.clear()

Example:-

my_set = {1, 2, 3}
my_set.clear()
print(my_set)  # Output: set()

3. copy()

copy() मेथड Set की एक नयी copy बनाता है। यह original Set को modify किए बिना एक नया Set बनाता है। यह original सेट को बिना बदले, नया सेट तैयार करता है।

Syntax:-

new_set = set_name.copy()

Example:-

my_set = {1, 2, 3}
new_set = my_set.copy()
print(new_set)  # Output: {1, 2, 3}

4. discard()

discard() method का इस्तेमाल Set से किसी element को remove करने के लिए किया जाता है। अगर एलिमेंट Set में नहीं होता, तो यह error नहीं देगा।

Syntax:-

set_name.discard(element)

Example:-

my_set = {1, 2, 3}
my_set.discard(4)  # No error even if 4 is not in the set
print(my_set)  # Output: {1, 2, 3}

5. remove()

remove() मेथड Set से किसी element को remove करता है। अगर एलिमेंट Set में नहीं होता, तो यह KeyError देता है।

Syntax:-

set_name.remove(element)

Example:

my_set = {1, 2, 3}
my_set.remove(2)
print(my_set)  # Output: {1, 3}

6. pop()

pop() मेथड Set से random element को remove करता है और उसे return करता है। चूंकि Set unordered होता है, हम नहीं जान सकते कि कौन सा एलिमेंट remove होगा।

Syntax:-

set_name.pop()

Example:

my_set = {1, 2, 3}
element = my_set.pop()
print(element)  # Random element removed
print(my_set)  # Remaining elements in the set

7. union()

union() मेथड दो Sets के सभी elements को combine करता है और एक नए सेट को return करता है।

Syntax:-

set1.union(set2)

Example:-

set1 = {1, 2, 3}
set2 = {3, 4, 5}
result = set1.union(set2)
print(result)  # Output: {1, 2, 3, 4, 5}

8. intersection()

intersection() मेथड दो Sets के common elements को return करता है। यानी यह केवल उन्ही elements को return करता है जो दोनों Sets में होते हैं।

Syntax:

set1.intersection(set2)

Example:-

set1 = {1, 2, 3}
set2 = {3, 4, 5}
result = set1.intersection(set2)
print(result)  # Output: {3}

9. difference()

difference() मेथड Set1 से Set2 के elements को remove करके return करता है। इसका मतलब है कि Set1 में वह elements होंगे जो Set2 में नहीं हैं।

Syntax:-

set1.difference(set2)

Example:-

set1 = {1, 2, 3}
set2 = {3, 4, 5}
result = set1.difference(set2)
print(result)  # Output: {1, 2}

10. symmetric_difference()

symmetric_difference() मेथड दो Sets के बीच के उन elements को return करता है जो केवल एक Set में होते हैं। यानी जो elements दोनों Sets में नहीं होते।

Syntax:-

set1.symmetric_difference(set2)

Example:-

set1 = {1, 2, 3}
set2 = {3, 4, 5}
result = set1.symmetric_difference(set2)
print(result)  # Output: {1, 2, 4, 5}

11. isdisjoint()

isdisjoint() method यह check करता है कि दो Sets के बीच कोई common elements हैं या नहीं। अगर कोई common element नहीं है तो यह True return करता है, वरना False।

Syntax:

set1.isdisjoint(set2)

Example:

set1 = {1, 2, 3}
set2 = {4, 5, 6}
print(set1.isdisjoint(set2))  # Output: True

12. issubset()

issubset() method यह check करता है कि क्या Set1, Set2 का subset है, यानी Set1 के सभी elements Set2 में मौजूद हैं।

Syntax:

set1.issubset(set2)

Example:-

set1 = {1, 2}
set2 = {1, 2, 3}
print(set1.issubset(set2))  # Output: True

13. issuperset()

issuperset() method यह check करता है कि क्या Set1, Set2 का superset है, यानी क्या Set1 में Set2 के सारे elements मौजूद हैं।

Syntax:-

set1.issuperset(set2)

Example:-

set1 = {1, 2, 3}
set2 = {1, 2}
print(set1.issuperset(set2))  # Output: True

इसे पढ़ें:- पायथन में Set क्या है?

Summary (सारांश)

Python में Set Methods पर यह लेख हिंदी भाषा में तैयार किया गया है, जो उन सभी छात्रों के लिए उपयोगी है जो Python के Set डेटा स्ट्रक्चर को समझना चाहते हैं। इस आर्टिकल में Set के सभी महत्वपूर्ण built-in methods को उदाहरणों के साथ समझाया गया है। इस article से आप क्या सीखेंगे:

  • add() – Set में नया element जोड़ना, जहाँ duplicate elements अपने आप ignore हो जाते हैं।
  • clear() और copy() – Set को पूरी तरह खाली करना या बिना original Set को बदले उसकी नकल बनाना।
  • discard() और remove() – Elements को हटाने के दो तरीके; discard() error नहीं देता जबकि remove() KeyError देता है।
  • pop() – Set से कोई भी random element हटाकर उसे return करना।
यह article exam preparation में इसलिए मददगार है क्योंकि इसमें सभी methods के syntax और examples साफ-साफ दिए गए हैं। Set operations जैसे add, remove, और clear को समझने से आप Python के coding questions और practical exams में आसानी से अंक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, discard और remove के बीच का अंतर जानना interview और theory exams के लिए बहुत जरूरी है।

Leave a Comment