Python में String Methods क्या है?

Strings को manipulate करने और उनके साथ काम करने के लिए Python कई methods प्रदान करता है। String methods बहुत ही उपयोगी होती हैं और इनका उपयोग text को process करने के लिए किया जाता है। नीचे आपको कुछ strings methods दिए गए हैं:-

1. lower()

यह मेथड string के सभी characters को lowercase में बदल देता है।

Syntax:

string.lower()

Example:

text = "Hello, World!"

print(text.lower())  

# Output: hello, world!

2. upper()

यह मेथड string के सभी characters को uppercase में बदल देता है।

Syntax:

string.upper()

Example:

text = "Hello, World!"

print(text.upper())  

# Output: HELLO, WORLD!

3. strip()

यह मेथड string के starting और ending से extra spaces या अनचाहे characters को remove कर देता है।

Syntax:

string.strip([chars])

Example:

text = "   Hello, World!   "

print(text.strip())  

# Output: Hello, World!

4. replace()

यह मेथड string में एक character या substring को दूसरे character या substring से बदल देता है।

Syntax:

string.replace(old, new, [count])

Example:

text = "Hello, World!"

print(text.replace("World", "Python"))  

# Output: Hello, Python!

5. split()

यह मेथड string को एक विशेष delimiter (जैसे space, comma आदि) के आधार पर parts में divide करता है और एक list को return करता है।

Syntax:

string.split([separator], [maxsplit])

Example:

text = "apple,banana,cherry"

print(text.split(","))  

# Output: ['apple', 'banana', 'cherry']

6. join()

यह मेथड iterable (जैसे list, tuple) के elements को एक string में जोड़ता है।

Syntax:

separator.join(iterable)

Example:

fruits = ["apple", "banana", "cherry"]

print(", ".join(fruits))  

# Output: apple, banana, cherry

7. find()

यह मेथड string में दिए गए substring को ढूंढकर उसकी पहली position का index बताती है। अगर substring नहीं मिलता है, तो यह -1 return करती है।

Syntax:

string.find(substring, [start], [end])

Example:

text = "Hello, World!"

print(text.find("World"))  

# Output: 7

8. isalpha()

यह मेथड check करता है कि string के सभी characters alphabets हैं या नहीं।

Syntax:

string.isalpha()

Example:

text = "Python"

print(text.isalpha())  

# Output: True

9. isnumeric()

यह मेथड check करता है कि string के सभी characters नंबर हैं या नहीं।

Syntax:

string.isnumeric()

Example:

text = "12345"

print(text.isnumeric())  

# Output: True

10. capitalize()

यह मेथड string के पहले character को uppercase और बाकी characters को lowercase में बदल देता है।

Syntax:

string.capitalize()

Example:

text = "hello, world!"

print(text.capitalize())  

# Output: Hello, world!

इसे पढ़ें:-

Summary (सारांश)

Python में String Methods वे built-in functions हैं जो text data को आसानी से modify और manage करने में मदद करते हैं। यह article विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो Python strings के साथ काम करना सीख रहे हैं। इसमें आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण methods के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी:

  • lower() और upper() – text को lowercase या uppercase में बदलने के लिए।
  • strip() – string के शुरू और अंत से extra spaces हटाने के लिए।
  • replace() – किसी substring को दूसरे से बदलने के लिए।
  • split() और join() – string को list में तोड़ना या list को string में जोड़ना।
  • find() और isalpha() – substring ढूंढना और characters की जाँच करना।
इस article को पढ़ने के बाद छात्र Python में text processing की बुनियादी समझ विकसित करेंगे। वे सीखेंगे कि कैसे strings को real-world projects में manipulate किया जाता है, जैसे data cleaning या user input handling। Exam preparation के लिए यह article बहुत उपयोगी है क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर string methods से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसकी मदद से आप coding problems को तेजी से हल करना और output का सही अनुमान लगाना सीखेंगे।

Leave a Comment