MIS का स्ट्रक्चर – Structure of MIS in Hindi

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Structure of MIS in Hindi (MIS का स्ट्रक्चर) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Structure of MIS in Hindi – MIS का स्ट्रक्चर

MIS के स्ट्रक्चर को उसके parts (भागों) को देखकर समझा जा सकता है. एक MIS के निम्नलिखित parts होते हैं:-

  1. Hardware (हार्डवेयर)
  2. Software (सॉफ्टवेयर)
  3. Database (डेटाबेस)
  4. Procedures (प्रक्रियाएं)
  5. Operating Personnel (संचालन कर्मी)
Structure of MIS in Hindi

1- Hardware (हार्डवेयर)

हार्डवेयर के अंदर इनपुट / आउटपुट डिवाइस और डेटा प्रोसेसिंग उपकरण आते हैं जैसे कि- माउस, कीबोर्ड, मॉनिटर, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, और सीपीयू आदि.

2- Software (सॉफ्टवेयर)

सॉफ्टवेयर एक प्रोग्राम होता है जिसका इस्तेमाल हार्डवेयर को चलाने के लिए किया जाता है. सॉफ्टवेयर दो प्रकार का होता है:- सिस्टम सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर.

3- Database (डेटाबेस)

डेटाबेस डेटा और जानकारी का एक संग्रह (collection) होता है. इसका इस्तेमाल बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है. डेटाबेस में मौजूद डेटा files के रूप में स्टोर रहता है.

4- Procedures (प्रक्रियाएं)

Procedure निर्देशों का एक समूह होता है जिसका इस्तेमाल इनफार्मेशन सिस्टम को सही तरीके से run करने के लिए किया जाता है.

5- Operating Personnel (संचालन कर्मी)

Operating Personnel में वे सभी व्यक्ति आते हैं जो MIS को ऑपरेट करने में मदद करते हैं. इसके अंदर कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सिस्टम एनालिस्ट, और सिस्टम मेनेजर आदि कर्मचारी आते हैं.

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न –

MIS का स्ट्रक्चर क्या है?

MIS के स्ट्रक्चर को इसके physical components (भौतिक घटक) को देखकर समझ सकते हैं. भौतिक घटक के अंदर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, डेटाबेस, प्रक्रियाएं, और संचालन कर्मी आते हैं.

Reference:– https://ecomputernotes.com/mis/structure-and-classification/describe-the-mis-structure-based-on-the-physical-components

Summary (सारांश)

Management Information System यानी MIS का स्ट्रक्चर किसी भी व्यापारिक संगठन के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह काम करता है। इस लेख में छात्रों को MIS के मुख्य भौतिक घटकों की बहुत ही आसान भाषा में जानकारी दी गई है, जिससे इस विषय को याद रखना बेहद आसान हो जाता है। इस आर्टिकल में आप सीखेंगे:

  • MIS के बुनियादी components जैसे Hardware और Software की पूरी जानकारी।
  • Database और Procedures का व्यावसायिक सिस्टम में क्या महत्व है।
  • Operating Personnel जैसे तकनीकी कर्मचारियों की MIS को चलाने में क्या भूमिका होती है।
परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह लेख बहुत उपयोगी है, क्योंकि इसमें सीधे और स्पष्ट शब्दों में उत्तर तैयार किए गए हैं। इसे पढ़कर आप परीक्षाओं में MIS के स्ट्रक्चर से जुड़े सभी सवालों के सटीक जवाब लिख सकते हैं और बेहतरीन अंक प्राप्त कर सकते हैं।

निवेदन:- अगर आपके लिए Structure of MIS in Hindi (MIS का स्ट्रक्चर) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment