हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में History of C Language in Hindi (सी भाषा का इतिहास) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-
History of C Language in Hindi – सी भाषा का इतिहास
- C लैंग्वेज एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका इतिहास काफी दिलचस्प है। इस भाषा का अविष्कार वर्ष 1972 में डेनिस रिची (Dennis Ritchie) के द्वारा किया गया था। इसलिए डेनिस रिची को “C भाषा का पिता” भी कहा जाता है.
- डेनिस रिची ने C लैंग्वेज को अमेरिका में स्थित AT&T (अमेरिकन टेलीफोन एंड टेलीग्राफ) की Bell प्रयोगशाला में बनाया था।
- डेनिस रिची का जन्म 9 सितंबर, 1941 में हुआ था। डेनिस रिची ने C लैंग्वेज के अलावा एक और आविष्कार किया था. इन्होनें Unix ऑपरेटिंग सिस्टम को भी बनाया था।
- शुरुआती दिनों में C भाषा का उपयोग केवल UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम में ही किया जाता था। C भाषा से पहले कई और भाषाओ को विकसित किया गया था। उदहारण के लिए- Algol, BCPL , ट्रेडिशनल C और B आदि।
- C Language उस समय की हाई लेवल प्रोग्रामिंग भाषाओ में से एक थी। 1978 में कर्नी घन और डेनिस रिची दोनों ने ‘सी भाषा’ में और सुधार किया जिसके बाद वे सी प्रोग्रामिंग भाषा को पूरी दुनिया के सामने लेकर आये।
- ANSI द्वारा 1989 में C लैंग्वेज का एक स्टैण्डर्ड पब्लिश किया गया इस पब्लिश किये गए स्टैण्डर्ड के कारण इसको “ANSI C” या “C89” कहा गया और 1990 में ISO ने इस स्टैण्डर्ड को मंजूरी दे दी.
- साल 1991 में लिनक्स कर्नेल का विकास C भाषा की मदद से किया गया था। जीएनयू (GNU) ऑपरेटिंग सिस्टम को C और लिस्प प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से शुरू किया गया था।
- आधुनिक समय में C लैंग्वेज का इस्तेमाल ऑपरेटिंग सिस्टम, एप्लिकेशन पैकेज और सॉफ़्टवेयर को विकसित करने के लिए किया जाता है। यह भाषा programmers की सबसे लोकप्रिय भाषाओ में से एक है।
- 1999 में C लैंग्वेज का नया वर्जन लांच किया गया था जिसमे Data Type (char , float , int, double) जैसी नई सुविधाओं को शामिल किया गया था।
- 2011 में C लैंग्वेज के नए वर्जन को लांच किया गया जिसका नाम C11 था।
- 2018 में C लैंग्वेज के एक और वर्जन को लांच किया गया जिसे C18 नाम दिया गया. आज के समय में यूजर इसी वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं.
इसे पढ़ें:- C लैंग्वेज के सभी नोट्स
नीचे आपको C लैंग्वेज के इतिहास को table के रूप में दिखाया गया है:-
| भाषा का नाम | विकसित वर्ष | द्वारा विकसित किया गया |
| Algol | 1960 | International Group |
| BCPL | 1967 | Martin Richard |
| B | 1970 | Ken Thompson |
| Traditional C | 1972 | Dennis Ritchie |
| K & R C | 1978 | Kernighan & Dennis Ritchie |
| ANSI C | 1989 | ANSI Committee |
| ANSI/ISO C | 1990 | ISO Committee |
| C99 | 1999 | Standardization Committee |
Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न –
सी (C) एक सामान्य उपयोग में आने वाली कम्प्यूटर की प्रोग्रामिंग भाषा है। इसका विकास डेनिस रिची ने बेल टेलीफोन प्रयोगशाला में वर्ष 1972 में किया था जिसका उद्देश्य यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण करना था।
C प्रोग्रामिंग लैंग्वेज 1972 में अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक डेनिस एम. रिची द्वारा Bell Laboratories (पूर्व में AT&T Bell Laboratories) में विकसित की गई थी।
Reference:- https://www.tpointtech.com/history-of-c-language

Summary (सारांश)
सी भाषा का इतिहास कंप्यूटर साइंस की दुनिया में एक बहुत ही रोमांचक विषय है क्योंकि इसी पावरफुल लैंग्वेज ने आज की आधुनिक प्रोग्रामिंग की नींव रखी थी। इस लेख में आप जानेंगे कि कैसे साल 1972 में Bell लैब्स के वैज्ञानिक Dennis Ritchie ने AT&T में इस बेहतरीन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को विकसित किया था। इस आसान हिंदी गाइड को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:
- C Language का पूरा और रोचक इतिहास क्या है।
- Dennis Ritchie ने इसे कैसे और कहाँ बनाया था।
- Unix Operating System और Linux Kernel के विकास में इसका क्या योगदान रहा है।
- ANSI C और C89 जैसे महत्वपूर्ण स्टैंडर्ड्स का मतलब क्या होता है।
निवेदन:- अगर आपके लिए History of C Language in Hindi (सी भाषा का इतिहास) का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.
Bahut bahut dhanyawad sir ap logo ka