Android Activity Life Cycle in Hindi – एंड्राइड एक्टिविटी की लाइफ साइकिल

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (एंड्राइड एक्टिविटी की लाइफ साइकिल – Android Activity Life Cycle in Hindiके बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

एंड्राइड एक्टिविटी की लाइफ साइकिल – Android Activity Life Cycle in Hindi

Activity की life cycle के दौरान यदि android system set of methods को call करता है तो  किसी activity की life cycle एक step pyramid की तरह होती है। Activity life cycle की हर stage separate होती है। जैसे की android system activity को start करता है और हर method activity को एक step में  forward move करता है और activity top तक पहुंच जाती है। Activity की top stage में activity running stage में होती है और visible होती है जिसके द्वारा user उसके साथ interact कर सकता है।

जैसे ही user activity को छोड़ कर जाता है तो activity की stages pyramid से नीचे की तरफ move करने लग जाती है और last stage में जाके activity destroy हो जाती है जिसके कारण कुछ cases में activity wait भी करती है जैसे की यदि user दूसरी application पर switch कर लेता है  तो activity background में wait करती है। और जब user वापस आता है तो activity फिर से resume हो जाती है।

आप की एप्लीकेशन की complexity को देखते हुए जरुरी नहीं की आप सभी life cycle methods implement करने  जरुरत हो। लेकिन जरुरी है की आप को सभी methods समझ में आये और जो आपकी एप्लीकेशन के behavior के लिए जरुरी हो आप वो methods implement कर सकते है। जिससे Activity की life cycle stages के बारे में कुछ information नीचे दी जा रही है।

android activity life cycle in Hindi
  • Created – इस stage में onCreate() मेथड द्वारा activity create की जा सकती है जब user आपकी application के icon पर क्लिक करता है।
  • Started – इस stage में  onStart() मेथड द्वारा activity start की जाती है।
  • Resumed  – इस stage में activity running stage में होती है और user को visible होती है
  • Paused  – इस stage में activity paused होती है और जब user किसी दूसरी application में switch करता है।
  • Stopped  – इस stage में activity stopped होती है।
  • Destroyed – इस stage में activity destroyed हो जाती है।

इसे पढ़ें:- एंड्राइड एक्टिविटी क्या है?

Reference:- https://www.tpointtech.com/android-life-cycle-of-activity

Summary (सारांश)

एंड्राइड एप्लीकेशन डेवलपमेंट में Android Activity Life Cycle in Hindi का कॉन्सेप्ट बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जब भी आप कोई Android App बनाते हैं, तो उसके पीछे काम करने वाले सभी States और Methods को समझना जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में आपको बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है कि कैसे एक Activity शुरू होती है, स्क्रीन पर दिखाई देती है, बैकग्राउंड में जाती है और अंत में Destroy होती है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित बातें सीखेंगे:

  • Activity Life Cycle के सभी प्रमुख Methods जैसे onCreate(), onStart(), onResume() आदि की पूरी जानकारी।
  • अलग-अलग States में App का व्यवहार कैसा रहता है।
  • App की Performance और Memory को बेहतर बनाने के लिए सही Methods का उपयोग कैसे करें।
यदि आप कॉलेज के Exams की तैयारी कर रहे हैं या फिर Android Development सीख रहे हैं, तो यह टॉपिक आपके लिए बहुत स्कोरिंग है। इस आर्टिकल की मदद से आप परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर डायग्राम और आसान भाषा में लिख पाएंगे, जिससे आपको बेहतरीन मार्क्स मिलने में मदद होगी।

निवेदन:- अगर आपके लिए (Android Activity Life Cycle in Hindi – एंड्राइड एक्टिविटी की लाइफ साइकिल) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “Android Activity Life Cycle in Hindi – एंड्राइड एक्टिविटी की लाइफ साइकिल”

Leave a Comment