Common Base Configuration in Hindi – कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में (Common Base Configuration in Hindi – कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन क्या है?) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Common Base Configuration in Hindi – कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन क्या है?

Common Base Configuration में, emitter एक इनपुट टर्मिनल होता है, collector एक आउटपुट टर्मिनल होता है और इसमें बेस टर्मिनल common terminal के रूप में इनपुट और आउटपुट दोनों से जुड़ा होता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन में base terminal इनपुट और आउटपुट टर्मिनल के बीच एक कॉमन टर्मिनल के रूप में जुड़ा रहता है।”

कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन को शार्ट फॉर्म में CB configuration कहते है। यह एक ऐसा configuration है जिसमें बेस कनेक्शन इनपुट और आउटपुट दोनों में एक जैसा होता है।

CB कॉन्फिगरेशन में जो बेस टर्मिनल होता है वह grounded यानी नीचे होता है इसलिए इसे ग्राउंडेड बेस कॉन्फिगरेशन भी कहते है।

इसमें इनपुट और आउटपुट टर्मिनल के लिए base एक ही होता है। यही कारण है कि इस कॉन्फ़िगरेशन का नाम कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन रखा गया।

इसमें बेस और एमिटर के बीच supply voltage को VBE के द्वारा दर्शाया (represent) जाता है, जबकि कलेक्टर और बेस के बीच की supply voltage को VCB के द्वारा दर्शाया जाता है।

इसे कॉमन बेस एम्पलीफायर (Common Base Amplifier) , या सीबी एम्पलीफायर (CB Amplifier) के नाम से भी जाना जाता है।

common base configuration in hindi

इसे भी पढ़े –

Features of Common Base Configuration in Hindi – कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन की विशेषताएं

1- इस कॉन्फ़िगरेशन में बेस टर्मिनल इनपुट और आउटपुट दोनों के लिए common होता है।

2- इस कॉन्फ़िगरेशन में एमिटर टर्मिनल जो इनपुट करंट बहता है वह बेस करंट और कलेक्टर करंट से ज्यादा होना चाहिए तभी ट्रांजिस्टर को ऑपरेट किया जा सकता है।

Exam में पूछे जाने वाले प्रश्न

कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन क्या है?

यह एक इनपुट टर्मिनल होता है, collector एक आउटपुट टर्मिनल होता है और इसमें बेस टर्मिनल common terminal के रूप में इनपुट और आउटपुट दोनों से जुड़ा होता है।

कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन की क्या विशेषता है?

इस कॉन्फ़िगरेशन में बेस टर्मिनल इनपुट और आउटपुट दोनों के लिए common होता है।

Reference:https://www.physics-and-radio-electronics.com/electronic-devices-and-circuits/transistors/bipolarjunctiontransistor/commonbaseconfiguration.html

Summary (सारांश)

Common Base Configuration in Hindi के इस आसान लेख में ट्रांजिस्टर सर्किट के एक बेहद महत्वपूर्ण टॉपिक को बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है। इस आर्टिकल को पढ़कर छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े कई जरूरी कॉन्सेप्ट्स आसानी से समझ सकते हैं। इस लेख में आपको निम्नलिखित मुख्य बातें सीखने को मिलेंगी:

  • कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन (CB Configuration) का बेसिक परिचय और सर्किट कनेक्शन।
  • एमिटर, कलेक्टर और बेस टर्मिनल की कार्यप्रणाली।
  • इसे ग्राउंडेड बेस कॉन्फ़िगरेशन (Grounded Base Configuration) क्यों कहा जाता है।
  • CB एम्पलीफायर में इस्तेमाल होने वाले वोल्टेज जैसे VBE और VCB का महत्व।
  • कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन की मुख्य विशेषताएं और उनके गुण।
यह आर्टिकल डिप्लोमा, बीटेक या अन्य Computer Science और Electronics से जुड़े एग्जाम्स की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत मददगार है। परीक्षा में ट्रांजिस्टर कॉन्फ़िगरेशन से जुड़े सवालों के सटीक जवाब लिखने और बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने के लिए यह एक बेहतरीन स्टडी मटेरियल है।

निवेदन:- अगर आपके लिए (Common Base Configuration in Hindi – कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “Common Base Configuration in Hindi – कॉमन बेस कॉन्फ़िगरेशन क्या है?”

Leave a Comment