हेल्लो दोस्तों, आज इस पोस्ट में मैं आपको android studio को install करना बताऊंगा। Android studio को install करना बहुत ही आसान है। नीचे कुछ steps दिए हुए है जिन्हे follow करते हुए आप आसानी से android studio को install कर सकते है।
एंड्राइड स्टुडियो को install करने के steps
1- Android Studio को डाउनलोड करने के बाद जब आप सेटअप लांच करेंगे तो आपको निचे दी हुई स्क्रीन शो होगी। ये सेटअप की स्टार्टिंग स्क्रीन है. इस पर आप नेक्स्ट क्लिक कर दीजिये।

2- जब आप next क्लिक करेंगे तो आपको निचे दी हुई स्क्रीन शो होगी। इसमें आप जो जो कंपोनेंट्स आप इनस्टॉल करना चाहते है वो आप सेलेक्ट कर सकते है. मान लीजिये पहले आप eclipse यूज़ कर रहे थे लेकिन अब android studio इनस्टॉल कर रहे है तो ऐसी सिचुएशन में Android SDK पहले से ही इनस्टॉल होगा तो यंहा पर Android SDK को क्लिक करके उसके इंस्टालेशन को रोक सकते है. इसके बाद आप नेक्स्ट पर क्लिक कर दीजिये।

3- इसके बाद आपको निचे दी हुई लाइसेंस एग्रीमेंट की विंडो शो होगी इस मेंआप I Agree क्लिक कर दीजिये।

4- इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी। इसमें सेटअप आपको इंस्टालेशन लोकेशन पूछ रहा है. आप जिस डायरेक्टरी में android studio इनस्टॉल करना चाहते है उसे सेलेक्ट कर लीजिये और नेक्स्ट क्लिक कर दीजिये।

5- इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी जिसमे आपको emulator के लिए आप कितनी मेमोरी देना चाहते है वो आपको चूज करना होगा। इसके बाद आप नेक्स्ट पर क्लिक कर दीजिये।

6- इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी जिसमे आपको चूज करना है की आप Android Studio का shortcut क्रिएट करना चाहते है या नहीं। इसके बाद आप इनस्टॉल बटन को क्लिक कर दीजिये।

7- आपको एक विंडो शो होगी जो इंस्टालेशन की प्रोग्रेस को दिखाएगी। जब तक android studio इनस्टॉल हो आपको वेट करना होगा।

8- इंस्टालेशन पूरा होने के बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी। आप इसमें finish पर क्लिक कर दीजिये।

9- जब आप फिनिश पर क्लिक करेंगे तो आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी। यदि आपने android studio का नया version इनस्टॉल किया है तो आप पुराने version से अपनी सेटिंग इम्पोर्ट कर सकते है। यदि आप सेटिंग इम्पोर्ट करना नहीं चाहते है तो सेकंड ऑप्शन को चूज करके ok क्लिक कर दीजिये।

10- इसके बाद आपको नीचे दी हुई विंडो शो होगी। यंहा पर आपको इंतजार करना पड़ेगा।

11- इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी। Android Studio स्टार्ट होने से पहले कुछ जरुरी कंपोनेंट्स को डाउनलोड करेगा। यंहा पर आपको थोडा wait करना पड़ेगा।

12– जब डाउनलोड और इंस्टालेशन खत्म हो जाएगी तब आपको नीचे दी हुई स्क्रीन दिखाई देगी। अब आप अपना प्रोजेक्ट create कर सकते है.

इसे पढ़ें:-
Reference:- https://www.c-sharpcorner.com/article/how-to-download-and-install-android-studio-in-windows-10/
Summary (सारांश)
अपने कंप्यूटर पर Android Studio को सही तरीके से सेट करना हर उस छात्र के लिए बेहद जरूरी है जो Mobile Application Development की शुरुआत करना चाहता है। इस उपयोगी गाइड की मदद से आप सीखेंगे कि कैसे बहुत ही आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपने सिस्टम में Android Studio को बिना किसी परेशानी के डाउनलोड और सेटअप किया जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको क्या-क्या सीखने को मिलेगा:
- Android Studio के सेटअप को डाउनलोड करके सही तरीके से लॉन्च करना।
- इंस्टॉलेशन के दौरान आने वाले जरूरी Components और Android SDK का चयन करना।
- लाइसेंस एग्रीमेंट को स्वीकार करके सही Installation Location चुनना।
- Emulator के लिए रैम या मेमोरी अलॉट करना और Shortcut Create करना।
निवेदन:- अगर आपके लिए एंड्राइड स्टूडियो को कैसे install करें का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.