हेल्लो दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में आपको Transport Layer in Hindi (ट्रांसपोर्ट लेयर क्या है?) के बारें में जानकारी देने वाले है. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-
Transport Layer in Hindi – ट्रांसपोर्ट लेयर क्या है?
यह OSI model की चौथी लेयर है जिसे हम transport layer कहते है। इस लेयर का प्रयोग error correction के लिए किया जाता है।
यह लेयर डेटा को transfer करने से पहले डेटा में error को detect करती है और उसमे सुधार करती है। इस लेयर का उपयोग डेटा के flow control के लिए भी किया जाता है।
यह लेयर सुनिश्चित (ensure) करती है की डेटा sequence में ट्रांसफर हो रहा है। यह लेयर अपने कार्यो को पूरा करने के लिए TCP (transmission control protocol) और UDP (user data protocol) का प्रयोग करती है।
यह एक end-to-end लेयर भी है जिसका उपयोग host को सन्देश देने के लिए किया जाता है। यह लेयर application layer डेटा लेती है और इस डेटा को छोटे छोटे टुकड़ो में divide कर देती है जिससे डेटा का साइज छोटा हो जाता है।
ट्रांसपोर्ट लेयर दो तरह के कनेक्शन प्रदान करती है, peer-to-peer और end-to-end कनेक्शन।
यह लेयर दो कंप्यूटर का उपयोग करके संचार (communication) को उपलब्ध करवाती है। इस लेयर को segment layer भी कहा जाता है।
यह लेयर कंप्यूटरों में run कर रहे software processes के बीच एक logical connection को स्थापित (establish) करती है ताकि सभी devices आपस में communicate कर सके।

Functions of Transport Layer in Hindi – ट्रांसपोर्ट लेयर के कार्य
1- यह लेयर डेटा को एक कंप्यूटर से दुसरे तक transfer करती है।
2- यह लेयर application layer से डेटा को प्राप्त करती है और उसे छोटे छोटे टुकड़ो में divide कर देती है जिससे डेटा का साइज छोटा हो जाता है और डेटा तेज गति से ट्रांसफर होता है।
3- यह दो प्रकार की service प्रदान करती है:- connection oriented और connection less
4- यह लेयर डेटा के प्रवाह (flow) को कण्ट्रोल करती है।
5- यह डेटा में मौजूद error को detect करके उसे ठीक कर देती है।
6- यह डेटा sequence में transfer करती है।
7- यह लेयर खोए हुए डेटा को retransmit करती है।
8- यह लेयर traffic को कण्ट्रोल करती है।
Exam में पूछे जाने वाले सवाल
यह OSI model की चौथी लेयर है जिसे हम transport layer कहते है। इस लेयर का प्रयोग error correction के लिए किया जाता है।
यह लेयर डेटा को एक कंप्यूटर से दुसरे तक transfer करती है
Reference:- https://www.tpointtech.com/computer-network-transport-layer
Summary (सारांश)
OSI Model की चौथी परत यानी Transport Layer कंप्यूटर नेटवर्किंग का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दो डिवाइसेज के बीच भरोसेमंद और सुरक्षित कम्यूनिकेशन स्थापित करती है। इस विस्तृत गाइड में आप Transport Layer in Hindi के सभी पहलुओं को बहुत ही सरल और आसान भाषा में सीखेंगे। यह आर्टिकल उन सभी स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया गया है जो कंप्यूटर साइंस या IT की पढ़ाई कर रहे हैं और नेटवर्किंग के कॉन्सेप्ट्स को पक्का करना चाहते हैं। इस लेख और PDF नोट्स को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:
- ट्रांसपोर्ट लेयर का बेसिक परिचय और ओएसआई मॉडल में इसका स्थान
- डेटा को छोटे टुकड़ों (Segments) में बांटने की प्रक्रिया
- TCP और UDP प्रोटोकॉल्स का काम करने का तरीका
- Error Control और Flow Control की तकनीकी कार्यप्रणाली
- End-to-End और Peer-to-Peer कनेक्शन के बीच का अंतर
निवेदन:- अगर आपके लिए Transport Layer in Hindi (ट्रांसपोर्ट लेयर क्या है?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.
connection oriented and connection less service
notes send kro na sir