आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े का बिज़नस कैसे शुरू करें?

दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में पढेंगे कि आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े का बिज़नस कैसे शुरू करें और इसमें कितना खर्चा आएगा और इससे हम कितना कमा सकते हैं. इसे आप पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा.

आज के समय में आर्गेनिक फ़ूड की लोकप्रियता बहुत अधिक बढ़ रही है . आर्गेनिक जो एक नया  शब्द हुआ करता था. अब ये शब्द बहुत अधिक प्रचलन में आ चुका है और उपभोक्ता अपने आर्गेनिक फ़ूड की खरीद के बारे में जानकार हो रहे हैं, एक उपभोक्ता सर्वेक्षण में पाया गया कि 41% लोग एक साल पहले की तुलना में अधिक आर्गेनिक फ़ूड अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं एक और बड़े सर्वेक्षण में कहा गया है कि लोग पारंपरिक फ़ूड की बजाय आर्गेनिक खाने को खाना पसंद करेंगे.

इसी मांग को ध्यान में रखते हुए हम आज आपसे आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े जैसे डिमांडिंग बिजनेस से सम्बन्धित कुछ जानकारी साझा  कर  रहे हैं जिस से आपको इस भविष्य के उभरते हुये बिजनेस की शुरुआत करने में सहायता मिलेगी परन्तु इस पहले हमारे लिए ये जाना आवश्यक है कि आर्गेनिक फ़ूड होता क्या है तो आइये जानते है-

आर्गेनिक फ़ूड क्या होता है

आर्गेनिक खेती क माध्यम से उत्पादित होने वाला भोजन पूर्णरूप से रासायनिक दवाओं और ग्रोथ हार्मोन से रहित होता है  इसमें किसी प्रकार के केमिकल न मिले होने के  कारण ये स्वास्थय के  लिए बहुत ही अधिक लाभकारी है

प्राचीन काल से ही भोजन का उत्पादन जैविक रूप से किया जाता रहा है मतलब ये क भोजन का उत्पादन प्राकृतिक तरीके से किआ जाता था .1940 के दशक में  कृषि के औद्योगीकरण के बाद कृत्रिम रूप से रसायनों और कीटनाशकों का प्रयोग कृषि में होने लगा था जिसमे खाने के पदार्थों में बहुत प्रकार के केमिकल को शामिल किया गया था जो कि फसल की रक्षा के साथ साथ भोजन के उत्पादन में तेज़ी लाने में मदद करते थे,लेकिन लम्बे समय से इस तरह के भोजन का उपयोग करने वाले लोगों क स्वास्थय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है

आर्गेनिक फ़ूड की खेती करने के लिए कीटनाशकों के रूप में अन्य जीवों द्वारा बनाई गई  कीटनाशकों का प्रयोग किआ जाता है लेकिन जैविक कीटनाशक पारंपरिक कीटनाशकों की तुलना में उतने खराब नहीं हैं अधिकतर मामलों में वे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल हैं इनमें से कुछ यहाँ बताये जा रहे हैं

  1. नीम का तेल कीड़ों को मारने के लिए एक निरोधक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
  2. बोरिक एसिड का प्रयोग दीमक लकड़ी खाने वाली चीटियों और झींगुर को ख़तम करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं|

आर्गेनिक फ़ूड का चलन क्यों बढ़ रहा है?

सेहत का सीधा सम्बन्ध डाइट से होता है. स्वस्थ रहने क लिए लोग अब तेज़ी से आर्गेनिक फ़ूड अपना रहे हैं इसे सेहत के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है यही कारण है के आज कल लोगों का झुकाव आर्गेनिक फ़ूड की तरफ बढ़ रहा है  आर्गेनिक फ़ूड के तमाम पहलुओं के बारे में आज हम यहाँ बात करेंगे-

1-आर्गेनिक फ़ूड में आमतौर पर जहरीले केमिकल्स नहीं होते क्योंकि इनमें केमिकल जैसे नुक्सान पहुचाने वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता इसी कारण ये सेहत की दृष्टि से अच्छे माने जाते हैं और कैंसर जैसी बिमारियों से भी बचाओ में सहायक होते हैं|  

2- पारंपरिक फ़ूड के मुकाबले आर्गेनिक फ़ूड में 10 से 50 फीसदी तक अधिक पोष्टिक तत्व होते हैं इसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन,कैल्शियम और आयरन भी ज्यादा होता है|

3- इनमे मौजूद पोषक तत्व दिल की बीमारी, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर , कैंसर जैसी बीमारियों से बचाते हैं|

 4 ये शरीर में रोग प्रतिरोधक छमता को बढाते हैं और स्किन में निखार लाने में मदद करते हैं ये शरीर में चर्बी नहीं बढ़ने देते क्यूंकि आर्गेनिक फ़ूड को प्रोसेस्ड करते टाइम सैचुरेटेड फैट का इस्तेमाल नहीं किया जाता|

5 इनसे मोटापा नहीं बढ़ता|

6 ये सुरक्षित भी लम्बे समय तक रहते हैं|

7आर्गेनिक फ़ूड में आम तरीके से उगाई जाने वाली फसल के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व होते हैं क्योंकि इन्हें मिटटी में उगाया जाता है वो अधिक उपजाऊ होती है |

8 आर्गेनिक  खेती शुरू करने से पहले जमीन को 2 साल क लिए खाली चोर जाता है ताकि मिटटी में पहले मिले पेस्टीसाइड का असर पूरी तरह ख़त्म हो सके इस वजह से इन उत्पादों में विटामिन और मिनरल अधिक होते हैं

करियर के रूप में आर्गेनिक फ़ूड का प्रयोग कैसे कर सकते हैं?

आर्गेनिक फ़ूड के  गुण और मांग को देखते हुए इसे एक अच्छे करियर आप्शन क रूप में रखा जा सकता है जिन में से सबसे ज्यादा लोकप्रिय बिजनेस है आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े.

आज कल युवाओं से लेकर बड़ों तक कैफ़े कल्चर बहुत अधिक प्रचलन में आ गया है, वही अगर हम इस बिजनेस कमे आर्गेनिक फ़ूड जैसे हेल्दी आप्शन को बढ़ावा दे तो ये बिजनेस की दुनिया में एक अलग मुकाम बना सकते हैं  साथ ही साथ अच्छी आमदनी भी हो जाती है |

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े बिजनेस क्यों शुरू करना चाहिए ?

आज कल की भाग दौड़ की जिंदगी में एक अच्छी डाइट का होना बहुत जरूरी है और अगर हमें अच्छे खाने का टाइम ही न मिले तो शायद हम कही न कही स्वास्थय के साथ खिलवाड़ करने लगते हैं , ऐसी स्थिति में अगर लोगों को अपना  टाइम बचाने के लिए बना बनाया हेअल्दी फ़ूड मिल जाए वो भी आर्गेनिक तो लोग आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े जैसी जगहों पर जाना पसंद करेंगे|

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े एक अच्छा आप्शन है जहाँ हम एक अच्छे माहोल में अपनों के साथ बैठ क एक अच्छे खाने का मजा ले सकते हैं इसलिए यहाँ लोग आकर अच्छे खाने क साथ एक हेल्दी आर्गेनिक फ़ूड का मजा भी ले सकते हैं. आर्गेनिक फ़ूड पारंपरिक खाने की तुलना में महंगे होते हैं इसलिए इसमें एक अच्छी आमदनी भी हो जाती है |

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े खोलने में कितनी लागत आती है ?

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े खोलने के लिए आपके पास कम से कम 10 से 12 लाख रूपये तक की लगत होना जरूरी है क्योंकि इस तरह  के बिजनेस में आपको निम्न स्थानों पर इन्वेस्ट करने की जरूरत हो सकती है –

सबसे पहले आपको अपने आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े के लिए एक  अच्छी जगह की जरूरत होती है  जिसके लिए आपको 3 से 4 लाख रूपये तक खर्च करने हो सकते हैं. इसके साथ ही आपको एक मैनेजमेंट स्टाफ को भी काम पर रखना होता है.

माल की खरीददारी करने में आपको 5 से 6 लाख रूपये तक खर्च करना होता है |

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े में कितना प्रॉफिट होता है ?

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े में आपको 15 से 20 हज़ार रूपये तक का लाभ हो सकता है | आगे ये प्रॉफिट आपकी मेहनत और क्वालिटी पर निर्भर करता है ,प्रॉफिट लाखो तक भी हो सकता है |

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े के लिए सही जगह का चुनाव

बिजनेस के लिए सबसे जरूरी होता है जगह का चुनाव करना यदि आप जल्दबाजी में गलत जगह का चुनाव करते है तो एसे में आपको बिजनेस में घाटा भी हो सकता है | यहाँ हम कुछ जगह के चुनाव क लिए सुझाव दे रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं –

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े खोलते समय सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जिस जगह पर आप कैफ़े खोलने का प्लान कर रहे हैं उस जगह पर रहने वाले लोगों का माइंड सेट कैसा है क्या वो इस आर्गेनिक फ़ूड क बारे में जानते भी हैं या नहीं या इस फ़ूड की वैल्यू समझते हैं या नहीं क्योंकि अगर लोगों के लिए इस फ़ूड के लिए जागरूकता नहीं होगी तो वो शायद कैफ़े आना पसंद न करे|

आर्गेनिक फ़ूड दुसरे फ़ूड की तुलना में थोडा महंगा होता है तो इसके लिए एक ऐसी जगह का चुनाव करे जहाँ आने वाले लोग इस फ़ूड को खरीदने में सक्षम हो|

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े की मार्केटिंग कैसे करें?

किसी भी बिजनेस की सफलता के लिए सबसे जरूरी है उस की मार्केटिंग जिसके लिए यहाँ कुछ सुझाव हैं –

  • आज कल का युग सोशल मीडिया का युग है तो बिजनेस की मार्केटिंग के लिए ये बहुत अछा प्लेट फॉर्म है इसके माध्यम से हर व्यक्ति तक आप अपने कैफ़े की मार्केटिंग कर सकते हैं
  • अपना मेनू कार्ड आकर्षक बनाने की कोशिश कर सकते हैं
  • लोगों को लुभावने ऑफर दे सकते हैं जिस से लोग आपकइ कैफ़े में आने के बारे सोचे | इन ऑफर में फ्री कॉम्प्लीमेंट्री फ़ूड ऑफर क्र सकते हैं या एक फ़ूड के साथ एक फ्री का भी ऑफर दे सकते हैं
  • बैनर होल्डिंग्स आदि का प्रयोग भी कर सकते हैं |

क्या आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े के बिजनेस लिए लाइसेंस की जरूरत होती है?

यदि आप कोई भी बिजनेस की शुरुआत करते हैं तो आपको उस बिजनेस के लिए लाइसेंस की जरुरत पड़ती है जैसा के आपने फ़ूड से सम्बंधित बिजनेस का निर्णय लिया है इसके लिए आपको FSSAI  का लाइसेंस लेना जरूरी होता है|

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े खोलने में चुनौतियाँ

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े एक बहुत ही उभरता तथा लोकप्रिय बिजनेस है फिर भी इस की कुछ चुनौतियाँ भी हैं  जैसे-आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े खोलने में लागत बहुत लगती है इसलिए हर कोई इस बिजनेस को खोलने में सक्षम नहीं होता |

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े  मेट्रोपोलिटन  शहरों ,में ज्यादा लोकप्रिय है इसका कारण वहां पर व्यक्ति आय का अधिक होना तथा साथ ही साथ लोगों का पढ़ा लिखा और सेहत के लिए जागरूक होना है इसके विपरीत ये दुसरे छोटे शहरों में उतना अधिक लोकप्रिय नहीं हो पायेगा |

आर्गेनिक फ़ूड दुसरे फ़ूड की तुलना में अधिक महंगे होते हैं तो इसे अमीर लोग ही अपना पाएंगे सामान्य आय के लोग इस कैफ़े में जाना पसंद नहीं करेंगे |

फिर भी आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े बिजनेस के लिए एक अच्छा हेल्दी और इकोफ्रेंडली बिजनेस है और ये लोगों को उनके सेहत के लिए जागरूक करने में मदद करता है |

Summary (सारांश)

आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े का बिज़नस कैसे शुरू करें, इसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। आजकल लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हो चुके हैं औरमिकल-फ्री भोजन यानी आर्गेनिक फ़ूड की डिमांड मार्केट में बहुत तेजी से बढ़ रही है। इस आर्टिकल में आपको इस डिमांडिंग स्टार्टअप से जुड़ी सभी जरूरी बातें बहुत ही आसान भाषा में सीखने को मिलेंगी। इस लेख/PDF से छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:

  • आर्गेनिक फ़ूड क्या होता है और इसकी मार्केट में इतनी मांग क्यों है।
  • इस profitable बिज़नस को ज़मीन से कैसे शुरू किया जाए।
  • इस कैफे को खोलने में कुल कितना Investment या खर्चा आएगा।
  • शुरुआती निवेश के बाद इस बिज़नस से कितना Profit कमाया जा सकता है।
  • फ़ूड बिज़नस और Marketing Strategy को बेहतर तरीके से कैसे मैनेज करें।
यदि आप Entreprenurship या Business Management की पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। यह Content आपको Case Study और Business Planning जैसे टॉपिक्स को समझने में मदद करेगा, जो आपके Exams और Viva में बेहतरीन स्कोर लाने में पूरी सहायता करेगा।

निवेदन:- अगर आपके लिए Organic Food Cafe Business in Hindi (आर्गेनिक फ़ूड कैफ़े का बिज़नस कैसे करें?) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment