Homogeneous Coordinates क्या है?

Hello friends! आज हम इस पोस्ट में Homogeneous Coordinates in Hindi के बारें में पढेंगे. इसे आप ध्यानपूर्वक पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Homogeneous Coordinates in Hindi

Transformation के sequence (जैसे कि – translation के बाद rotation और scaling) को perform करने के लिए हमें एक sequential process की आवश्यकता होती है:-

  • सबसे पहले coordinates को translate किया जाता है.
  • उसके बाद translate किये हुए coordinates को rotate किया जाता है.
  • अंत में, transformation को पूरा करने के लिए rotate किये हुए coordinates को scale किया जाता है.

इस प्रक्रिया को छोटी करने के लिए हमें 2*2 transformation matrix की बजाय 3*3 transformation matrix का इस्तेमाल करना होता है. 2*2 matrix को 3*3 matrix में बदलने के लिए हमें एक अतिरिक्त coordinate W को add करना पड़ता है.

इस तरीके से हम point (बिंदु) को 2 numbers की बजाय 3 numbers से प्रदर्शित कर सकते है. इसे ही homogeneous coordinates system कहते हैं. इस system में, हम सभी transformation equations को matrix multiplication में प्रदर्शित कर सकते हैं.

Homogeneous Coordinates system में, two-dimensional coordinates (x.y) को तीन coordinates (x,y,W) के द्वारा प्रस्तुत किया जाता है.

Computer graphics में, Homogeneous Coordinates का प्रयोग बहुत ज्यादा किया जाता है. इसका प्रयोग applications को design और construct करने के लिए किया जाता है.

Reference:- https://www.tutorialspoint.com/computer_graphics/2d_transformation.htm

Summary (सारांश)

Computer Graphics में Homogeneous Coordinates एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवधारणा है जिसका उपयोग 2D Transformation को आसान बनाने के लिए किया जाता है। जब हमें किसी ऑब्जेक्ट पर Translation, Rotation और Scaling जैसी प्रक्रियाओं को एक साथ लागू करना होता है, तब साधारण matrices को संभालना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए 2x2 matrix को 3x3 matrix में बदला जाता है, जिसमें एक अतिरिक्त coordinate जोड़कर 2D points को (x, y) से (x, y, W) के रूप में दर्शाया जाता है। इस आर्टिकल में छात्रों को निम्नलिखित मुख्य विषयों की पूरी जानकारी मिलेगी:

  • Homogeneous Coordinates की परिभाषा और इसकी आवश्यकता क्यों पड़ती है।
  • Transformation के sequence यानी Translation, Rotation और Scaling का सही क्रम।
  • Matrix multiplication के जरिए 2D Transformations को आसान बनाने का तरीका।
  • Computer Graphics में इस system का व्यावहारिक उपयोग।
इस लेख को पढ़ने के बाद छात्र यह सीख जाएंगे कि कैसे complex transformations को matrix operations की मदद से सरल बनाया जाता है। यदि आप Computer Science के छात्र हैं और Semester Exams की तैयारी कर रहे हैं, तो यह टॉपिक आपके लिए बेहद स्कोरिंग साबित हो सकता है। परीक्षा में इस विषय से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं, और इस आसान ट्यूटोरियल को पढ़कर आप कॉन्सेप्ट को पूरी तरह समझ सकते हैं ताकि एग्जाम में सटीक उत्तर लिख सकें।

निवेदन:- अगर आपके लिए यह आर्टिकल useful रहा हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये और आपके जो भी questions है उन्हें नीचे comment के माध्यम से बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “Homogeneous Coordinates क्या है?”

Leave a Comment