Hello दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Common Language Specifications (CLS) in Hindi (.net framework में कॉमन लैंग्वेज स्पेसिफिकेशन क्या है?) के बारें में पढेंगे और इसके example को भी देखेंगे. आप इसे पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए start करते हैं:-
Common Language Specifications (CLS) in Hindi
Common Language Specification (CLS) जो है वह rules (नियमों) और guidelines (दिशा-निर्देशों) का एक समूह होता है और इन rules और guidelines को .net framework के अंदर आने वाली सभी languages को follow करना होता है.
दूसरे शब्दों में कहें तो, “CLS, बेसिक लैंग्वेज features का एक set (समूह) होता है जिसका प्रयोग .net languages के द्वारा applications और services को विकसित करने में किया जाता है.”
CLS, CTS (common type system) का एक subset होता है. इसका मतलब यह है कि CTS के सभी rules (नियम) CLS में भी apply होंगे.
माइक्रोसॉफ्ट .net framework के लिए common language specification का प्रयोग करती है. जिससे कि अलग-अलग languages में लिखे गये objects आपस में communicate कर सकें.
उदाहरण के लिए –
C# और vb.net की बात करें तो, C# में प्रत्येक स्टेटमेंट semicolon (;) से खत्म करना होता है परन्तु vb.net में प्रत्येक स्टेटमेंट semicolon के साथ खत्म नहीं होना चाहिए.
प्रत्येक langauge के लिए syntax rule अलग-अलग होते हैं. लेकिन CLR (common language runtime) सभी syntax rules को समझता है क्योंकि .NET में प्रत्येक language को MSIL code में बदल दिया जाता है. और MSIL कोड, CLR के लिए एक language specification है.
references:- https://www.c-sharpcorner.com/blogs/what-are-cts-and-cls-in-net

Summary (सारांश)
Common Language Specifications (CLS) in Hindi .NET Framework का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जो अलग-अलग programming languages के बीच तालमेल बिठाने का काम करता है। इस लेख में छात्रों को .NET में CLS की पूरी जानकारी बहुत ही सरल भाषा में सीखने को मिलेगी। यह आर्टिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे कंप्यूटर साइंस के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:
- CLS क्या है: यह नियमों और दिशा-निर्देशों का एक समूह होता है जिसे .NET की सभी languages को मानना पड़ता है।
- CTS और CLS का संबंध: यह समझाया गया है कि कैसे CLS, Common Type System (CTS) का एक subset होता है।
- आपसी संवाद: अलग-अलग languages जैसे C# और VB.NET में लिखे गए कोड और objects आपस में कैसे communicate करते हैं।
- वास्तविक उदाहरण: विभिन्न programming languages के syntax और नियमों के अंतर को आसान तरीके से समझना।
- Exam Preparation: कंप्यूटर साइंस से जुड़े कॉलेज या यूनिवर्सिटी के exams में यदि .NET Framework से जुड़ा कोई सवाल आता है, तो छात्र इस टॉपिक को पढ़कर आसानी से बेहतरीन अंक प्राप्त कर सकते हैं।
निवेदन:- मुझे उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहेगा. अगर यह आपके लिए useful रहा हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये. जिससे कि वो भी इसका लाभ ले सकें. आप अपने questions नीचे comment करके बता सकते हैं. Keep visiting.. keep learning.