evolving role of software in hindi (एक सॉफ्टवेयर की भूमिका क्या होती है?)

हेल्लो दोस्तों! आज मैं आपको इस आर्टिकल में evolving role of software in hindi (एक सॉफ्टवेयर की भूमिका क्या होती है?) के बारें में बताऊंगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

इसे पढ़ें:- सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्या है?

Evolving role of software in hindi

आजकल के जो softwares होते है उनके दो roles (भूमिकाएं) होती है.

  1. यह एक product (उत्पाद) होता है.
  2. यह दुसरे product को deliver करने के लिए vehicle (गाडी) होता है.

product के रूप में, यह कंप्यूटर हार्डवेयर की क्षमताओं को प्रदान करता है अर्थात software के द्वारा हम किसी कंप्यूटर सिस्टम हार्डवेयर के features का लाभ ले सकते है.

vehicle के रूप में, यह information (सूचना) को प्रदान करता है, manage करता है, उसमें बदलाव करता है, और उसे डिस्प्ले तथा ट्रांसमिट करता है. यह सूचना 1 bit की भी हो सकती है या फिर कोई बड़ी multimedia फाइल हो सकती है.

software हमारे हर प्रकार के डाटा को manage करता है. यह हमारे personal से लेकर business डाटा तक को manage करता है.

यह एक gateway की तरह कार्य करता है जिसके द्वारा हम पूरी दुनिया की information को ले सकते है.

सॉफ्टवेयर के role में पिछले 50 वर्षों में बहुत बदलाव आया है. जिसके कारण हार्डवेयर की परफॉरमेंस भी बेहतर हुई है और डाटा स्टोरेज की क्षमता भी बढ़ी है.

पहले किसी software program को बनाने में अकेला programmer कार्य करता है और आजकल एक पूरी software team काम करती है.

आज भी software को बनाने के समय से सवाल सामने आते है और पूछे जाते है:-

  • सॉफ्टवेयर को बनाने में ज्यादा समय क्यों लगता है?
  • सॉफ्टवेयर को बनाने की cost ज्यादा क्यों होती है?
  • customer को देने से पहले हम software में से सारे errors को identify क्यों नही कर लेते.
  • जैसे जैसे software development की प्रक्रिया बढती है वैसे वैसे इसे बनाने में मुश्किलें क्यों बढ़ जाती है?

Summary (सारांश)

सॉफ्टवेयर की भूमिका क्या होती है और समय के साथ इसका महत्व कैसे बदला है, इस विषय को समझना हर Computer Science के छात्र के लिए बहुत जरूरी है। इस लेख में आपको सॉफ्टवेयर के दो मुख्य रूपों—एक प्रॉडक्ट और एक वाहन (Vehicle) के रूप में इसकी कार्यप्रणाली के बारे में बहुत ही सरल भाषा में जानकारी मिलेगी। आप यह जानेंगे कि कैसे सॉफ्टवेयर हार्डवेयर की क्षमताओं को बढ़ाता है और हमारे पर्सनल तथा बिजनेस डेटा को मैनेज करने में मदद करता है। पिछले कुछ दशकों में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट की दुनिया में आए बदलावों और इससे जुड़ी चुनौतियों को भी बहुत ही आसान तरीके से समझाया गया है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित बातें सीखेंगे:

  • सॉफ्टवेयर किस प्रकार एक प्रॉडक्ट और कम्यूनिकेशन का माध्यम बनता है।
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का आपसी तालमेल कैसे काम करता है।
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में आने वाली मुख्य चुनौतियाँ जैसे ज्यादा लागत और समय क्यों लगती हैं।
  • एरर फ्री कोडिंग और टीम वर्क का महत्व क्या है।
यूनिवर्सिटी या कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षाओं (Exam preparation) के लिहाज से यह टॉपिक काफी महत्वपूर्ण है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के पेपर में इस तरह के थ्योरी सवालों के जवाब लिखने के लिए यह लेख छात्रों की बहुत मदद करेगा।

निवेदन:- अगर आपके लिए यह postथोडा सा भी helpful रहा हो तो इसे अपने friends के साथ शेयर जरुर करें. और आपके सॉफ्टवेयर engineering या टेस्टिंग से लेकर कोई सवाल है तो उसे आप comment करके बता सकते है. धन्यवाद. जय हिन्द.

1 thought on “evolving role of software in hindi (एक सॉफ्टवेयर की भूमिका क्या होती है?)”

Leave a Comment