machine control instructions in hindi – microprocessor 8085

hello guys, आज हम इस पोस्ट में machine control instructions in hindi (मशीन कंट्रोल इंस्ट्रक्शन) को पढेंगे तो चलिए शुरू करते है:-

Machine control instructions in hindi – microprocessor 8085

इस प्रकार के instructions जो है वह machine के functions (कार्यों) को control करते है जैसे:- Halt करना, interrupt करना या कुछ नही करना.

इस type के instructions प्रोसेसर में execute होने वाले विभिन्न प्रकार के operations को बदल देते हैं.

नीचे आपको Machine control instruction को दिया गया है:-

  1. NOP (no operation)
  2. HLT (halt)
  3. DI (disable interrupts)
  4. EI (enable interrupts)
  5. SIM (set interrupt mask)
  6. RIM (reset interrupt mask)

1:- NOP (no operation) :- इसका प्रयोग तब किया जाता है जब कोई operation परफॉर्म नहीं करना होता है. NOP को execute करते समय कोई भी flag प्रभावित नही होता है. इस instruction का प्रयोग troubleshooting के दौरान time delays को fill करने, या instructions को insert और delete करने के लिए किया जाता है.

2:- HLT :- microprocessor वर्तमान instruction के execution को समाप्त करता है और आगे चलने वाली execution को halt (रोक) देता है. HLT state के समय registers के content पर कोई प्रभाव नही पड़ता है.

3:- DI (disable interrupts) :- disable interrupt का प्रयोग तब किया जाता है जब code sequence के execution को interrupt नही कर सकते.

उदाहरण के लिए :- critical time delays में, इस instruction का प्रयोग शुरुआत में किया जाता है और interrupts को code के end में enable किया जाता है. TRAP को disable नही कर सकते.

4:- EI (enable interrupts) :- यह system के reset होने के बाद, या interrupt के acknowledgement के बाद flip-flop को set पर enable करने के लिए use किया जाता है. और सभी interrupts को enable करने के लिए use किया जाता है.

5:- SIM (set interrupt mask) :- sim instruction का प्रयोग विभिन्न interrupts जैसे:- RST 7.5, 6.5, 5.5 और serial data output को implement करने के लिए किया जाता है.

6:- RIM (reset interrupt mask) :- इस instruction का प्रयोग बहुत सारें कार्यों को करने के लिए किया जाता है. इसका प्रयोग interrupts 7.5, 6.5, 5.5 तथा serial data input bit के status को read करने के लिए किया जाता है.

Summary (सारांश)

Microprocessor 8085 में Machine Control Instructions का उपयोग प्रोसेसर के आंतरिक कार्यों और ऑपरेशन्स को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। यह आर्टिकल छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि इसमें माइक्रोप्रोसेसर की इन विशेष कमांड्स को बहुत ही सरल हिंदी में समझाया गया है। इस लेख को पढ़कर छात्र आसानी से समझ सकेंगे कि कैसे प्रोसेसर के बहाव को रोका जाता है या इंटरप्ट्स को मैनेज किया जाता है। इस आर्टिकल और PDF नोट्स में आपको निम्नलिखित मुख्य विषय सीखने को मिलेंगे:

  • NOP (No Operation) और इसके उपयोग के बारे में पूरी जानकारी।
  • HLT कमांड के जरिए प्रोसेसर के execution को रोकने की प्रक्रिया।
  • DI और EI का उपयोग करके इंटरप्ट्स को disable और enable करना।
  • SIM और RIM के जरिए हार्डवेयर इंटरप्ट्स को नियंत्रित करने के तरीके।
यदि आप Computer Science या B.Tech, BCA, PGDCA के छात्र हैं, तो Microprocessor 8085 के ये टॉपिक्स आपके सेमेस्टर exams के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। एग्जाम में machine control instructions पर अक्सर डायरेक्ट सवाल पूछे जाते हैं। इस लेख की मदद से आप परीक्षा में इन सभी कमांड्स के कार्य, उनके सिंटेक्स और फ्लैग्स पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से लिख सकते हैं और अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment