implementation of queue in hindi – array

Hello guys, आज इस पोस्ट में हम implementation of queue in hindi के बारें में पढेंगे. मैंने इससे पहले data structure के बहुत सारें topics लिखे हुए है आप उन्हें भी पढ़ सकते है:-

Implementation of queue in hindi

queue को हम array, stack और linked list के द्वारा implement कर सकते है. इसे implement करने का सबसे आसान array है. array का प्रयोग करके हम इसे आसानी से implement कर सकते है.

array के द्वारा queue को implement करने के लिए, n size का एक array create करते है, और FRONT और REAR को 0 पर initialized करते है. इसका मतलब यह है कि अभी array खाली (empty) है.

इसमें front जो है वह array के first element का index होता है. और rear, array के last element का index होता है.

जैसे जैसे हम array में elements को add करते जाते है वैसे वैसे rear का index बढ़ता जाता है परन्तु front वैसे का वैसे ही रहता है.

नीचे queue operations के implementation को दिखाया गया है:-

implementation of array in hindi
इमेज सोर्स

1:- enqueue :-

enqueue मतलब queue में नए elements को add करना.
elements को add करने से पहले यह check किया जाता है कि queue भरा हुआ (full) है या नही. अगर queue full है तो overflow error को print किया जाता है और program को exit कर दिया जाता है.

अगर queue full नही है तो, rear में increment किया जाता है और element को add किया जाता है.

2:- dequeue :-

dequeue का मतलब है queue से element को remove करना.

elements को remove करने से पहले यह check किया जाता है कि queue खाली (empty) है या नही. अगर queue empty है तो underflow error को print किया जाता है. और प्रोग्राम को exit कर दिया जाता है.

और यदि queue खाली नहीं है तो front में element को print किया जाता है और head को increment कर दिया जाता है.

3:- display :-

इसका प्रयोग queue के सभी elements को print करने के लिए किया जाता है. यदि queue खाली नही है तो, सभी elements को front से rear तक traverse और print किया जाता है.

Summary (सारांश)

Queue Data Structure को Array का उपयोग करके कैसे implement किया जाता है, इसे इस लेख में बहुत ही सरल हिंदी में समझाया गया है। यदि आप कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं और डेटा स्ट्रक्चर विषय को आसानी से समझना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इस आर्टिकल में आप सीखेंगे कि किस प्रकार C या अन्य Programming Languages में Array के जरिए Queue को तैयार किया जाता है। इसके साथ ही इसमें निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं को कवर किया गया है:

  • Queue के Basic Concepts जैसे FRONT और REAR pointers की कार्यप्रणाली।
  • Queue में नए elements जोड़ने की प्रक्रिया जिसे Enqueue कहा जाता है।
  • Queue से elements हटाने की प्रक्रिया यानी Dequeue ऑपरेशन।
  • Overflow और Underflow की स्थिति को मैनेज करने के तरीके।
यूनिवर्सिटी और कॉलेज के Exam Preparation के लिए यह टॉपिक बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में अक्सर Array आधारित Queue के Program और Algorithms पूछे जाते हैं, जिन्हें आप इस लेख की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं। यहाँ दी गई आसान भाषा और स्टेप-बाय-स्टेप स्पष्टीकरण से आपको कॉन्सेप्ट को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलेगी।

निवेदन:- तो दोस्तों यह थी implementation of queue in hindi की यह पोस्ट. आपको यह पोस्ट कैसी लगी comment के द्वारा बताइए और इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. thanks.

2 thoughts on “implementation of queue in hindi – array”

Leave a Comment