Pipeline Hazards in Hindi – पाइपलाइन हज़ार्ड्स क्या है?

Hello दोस्तों, आज मैं आपको इस article में pipeline hazards in hindi & types के बारें में बताने जा रहा हूँ. इससे पहले मैंने pipelining के बारें में लिखा है, आप उसे भी पढ़ लीजिये.

Pipeline Hazards in Hindi

Hazards वे situations होती हैं जो कि अगली instruction को तुरंत execute होने से रोक देती हैं. और इसके कारण pipelining की speed कम हो जाती है.

कोई भी condition जो pipeline के operations में रुकावट का कारण बनती है उन्हें हम hazard कहते है.

ये मुख्यतया तीन प्रकार के होते है,:-

  1. Data hazards
  2. control hazards या instruction hazards
  3. structural hazards

Data hazards

data hazard एक condition होती है जिसमें pipeline के दिए गये time में या तो instruction का source उपलब्ध नही होता है या फिर destination उपलब्ध नही होता है.

जिसके कारण pipeline के कुछ operations में देरी हो जाती है. और pipeline रुक जाती है.

जब दो instructions होती है जो कि एक दूसरे पर depend होती है तो यह condition उत्पन्न होती है, जैसे:-

X = X + 5
Y = X * 6

उपर दिए गये sequence में, दूसरे instruction को A की वैल्यू की जरूरत होती है. और हम कह सकते है कि दूसरा instruction पहले instruction पर depend है.

और इन्ही instructions को अगर हम pipeline processor में execute करेंगे तो ज्यादतर संभावना है कि हमें errors प्राप्त होंगी. और pipeline रुक जायेगा.

structural hazards

यह situation तब उत्पन्न होती है जब दो instructions को एक समय में एक ही hardware resource की जरूरत होती है. जिसके कारण दो instructions में से एक instruction के लिए pipeline को रुकना पड़ता है.

इसका जो सबसे सामान्य example है – जब दो instructions को एक समय में memory को access करना होता है.

control hazards

यह situation तब उत्पन्न होती है जब हमें एक branch के destination को ढूंडने की जरूरत होती है और हम दूसरे instructions को तब तक fetch नहीं कर सकते जब तक कि destination मिल नहीं जाता.

इसके कारण time का नुकसान होता है और इसे branch penalty कहा जाता है.

pipeline hazards in hindi
इमेज

Summary (सारांश)

Computer Organization और Architecture में Pipeline Hazards in Hindi एक बेहद महत्वपूर्ण टॉपिक है। जब CPU में Pipelining के जरिए निर्देशों को एक साथ प्रोसेस किया जाता है, तो कई बार ऐसी रुकावटें आती हैं जिनसे प्रोसेसिंग की स्पीड धीमी हो जाती है। इन बाधाओं को ही Hazards कहा जाता है, जो मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती हैं। इस आर्टिकल में छात्र निम्नलिखित मुख्य विषयों को बहुत ही सरल भाषा में सीखेंगे:

  • Pipelining में Hazards का अर्थ और उनका परफॉर्मेंस पर असर
  • Data Hazards: जब निर्देश आपस में एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं
  • Structural Hazards: जब एक ही समय पर एक जैसे Hardware Resources की आवश्यकता होती है
  • Control Hazards: जो Branch Instructions के कारण उत्पन्न होते हैं
यह स्टडी मटेरियल Computer Science के विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। इसे पढ़कर छात्र Semester Exams और Competitive Exams में इस टॉपिक से जुड़े सवालों के जवाब आसानी से लिख सकते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

निवेदन:- अगर आपको pipeline hazards in hindi की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर share कीजिये और अगर आपका computer से related कोई सवाल है तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. धन्यवाद.

1 thought on “Pipeline Hazards in Hindi – पाइपलाइन हज़ार्ड्स क्या है?”

Leave a Comment