Composite transformation क्या है? हिंदी में

hello दोस्तों आज आपको इस पोस्ट में composite transformation in hindi के बारें में बताऊंगा. तो चलिए शुरू करते है:-

Composite transformation in hindi

Composite transformation तब होता है जब दो या दो से अधिक transformations को एक single picture पर perform किया जाता है. जिससे कि हमें picture का नया shape प्राप्त होता है.

Composite transformation को transformations का composition भी कहते है.

यदि plane T1 के transformation को दूसरे plane T2 के transformation के द्वारा follow किया जाता है तब इसके result को एक single transformation T के द्वारा प्रस्तुत किया जाता है. जो कि T1 तथा T2 का composition होता है.

T = T1.T2

Composite transformations को ट्रांसफॉर्मेशन matrices के concatenation के द्वारा प्राप्त किया जाता है.

इसकी combined matrix:-

[T][X] = [X] [T1] [T2] [T3] [T4] …. [Tn]

जहाँ [Ti] निम्न का combination होता है:-

  • translation
  • scaling
  • rotation
  • reflection
  • shearing

यदि हम ट्रांसफॉर्मेशन के order को change कर दे तो हमें different results प्राप्त होंगे. इसमें matrix का गुणा जो है वह cumulative नहीं होता है अर्थात [A].[B] ≠ [B].[A].

composite transformation in hindi
इमेज

Advantage of composition or concatenation of matrix

इसके लाभ निम्नलिखित है:-

1:- इसका ट्रांसफॉर्मेशन बहुत ही compact होता है.

2:- operations की संख्या कम हो जाती है.

3:- ट्रांसफॉर्मेशन define करने के लिए जिन rules का प्रयोग किया जाता है वे rules, matrix के रूप में सरल बन जाते है.

Summary (सारांश)

कम्प्यूटर ग्राफिक्स में Composite transformation एक बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जब किसी इमेज पर एक साथ दो या दो से अधिक ट्रांसफॉर्मेशन जैसे कि रोटेशन, स्केलिंग या ट्रांसलेशन लागू किए जाते हैं। इस लेख को पढ़कर छात्र बहुत ही आसान भाषा में समझ पाएंगे कि कैसे मैट्रिक्स के कॉन्सैचिनेशन की मदद से कई सारे ट्रांसफॉर्मेशन को एक सिंगल ऑपरेशन में बदला जाता है। इस आर्टिकल में आपको निम्नलिखित मुख्य विषयों की पूरी जानकारी मिलेगी:

  • कम्प्यूटर ग्राफिक्स में Composite transformation का अर्थ और परिभाषा।
  • मैट्रिक्स मल्टीप्लिकेशन और इसके काम करने का तरीका।
  • ट्रांसफॉर्मेशन के क्रम बदलने पर आने वाले बदलाव और उनके नियम।
  • मैट्रिक्स कंपोजीशन के मुख्य फायदे और उपयोग।
यूनिवर्सिटी परीक्षाओं और सेमेस्टर एग्जाम्स की तैयारी कर रहे Computer Science के छात्रों के लिए यह टॉपिक बहुत उपयोगी है। यदि परीक्षा में ग्राफिक्स से जुड़े इस तरह के थ्योरी या न्यूमेरिकल सवाल आते हैं, तो छात्र इस लेख की मदद से कम समय में सटीक उत्तर लिखकर अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

निवेदन:- तो दोस्तों यह थी composite transformation in hindi की यह पोस्ट. उम्मीद करता हूँ कि यह आपको अवश्य पसंद आएगी इसलिए इसे share जरुर करिये और आपको जो questions है उन्हें कमेंट करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment