hello दोस्तों! इस पोस्ट में आपको buffer overflow के बारें में बताऊंगा तथा इसके क्या नुकसान हो सकते है और यह क्यों होता है इसके बारें में भी बताऊंगा तो चलिए शुरू करते है:-
buffer overflow in hindi
एक buffer जो है वह data को स्टोर करने का एक temporary area होता है.
buffer overflow तब होता है जब कोई program या प्रोसेस, buffer में उसकी fixed length से अधिक data को write करने की कोशिश करता है. इससे जो extra डेटा होता है वह overflow कर जाता है.
यह एक vulnerability है जिससे system crash हो सकता है. तथा इससे attacker सिस्टम के internal variables को modify कर सकता है.
buffer overflow attack में, जो extra data होता है वह attacker या hacker के द्वारा डाले गये specific instructions को store किये रहता है. ये instructions जो है वह files को damage, डेटा को change या private information को चुरा सकते है.
buffer-overflows दो प्रकार के होते है:- heap based और stack based.
heap based को execute कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है इसलिए इसका प्रयोग इन दोनों में सबसे कम किया जाता है.
stack based buffer overflows का प्रयोग attackers के द्वारा ज्यादा किया जाता है. इसमें programs तथा applications को stack का प्रयोग करके exploit किया जाता है.
programming language जैसे:- C, C++ में buffer overflow attacks से बचने के लिए कोई built-in protection नहीं है. जिससे इसमें attack होने का खतरा अधिक होता है.
modern programming language जैसे:- C#, java तथा perl में coding के error की संभावना कम होती है इसलिए इनमे attack भी कम होते है.
एक अन्य प्रकार का buffer से सम्बन्धित attack होता है जिसे integer overflow कहते है. अर्थात् जब कोई number किसी एक operation में प्रयोग किया जाता है तो हमें अधिक memory की जरूरत होती है.
उदाहरण के लिए:- 192 संख्या को store करने के लिए हमें 8 bits memory की जरूरत होती है. यदि process इसमें 64 को और जोड़ दे तो यह 256 हो जाएगा और 256 को हम allocated memory में स्टोर नहीं कर सकते क्योंकि इसे 9 bits की जरूरत होगी.

आजकल ज्यादातर ऑपरेटिंग सिस्टम runtime protection का प्रयोग करते हैं जिससे कि overflow buffer attacks का होना मुश्किल होता है.
Summary (सारांश)
buffer overflow क्या है हिंदी में? इसे आसान भाषा में समझें तो यह एक ऐसी सॉफ्टवेयर कमजोरी है जब कोई प्रोग्राम तय सीमा से ज्यादा डेटा को मेमोरी में स्टोर करने की कोशिश करता है। इस लेख में आपको इस गंभीर सुरक्षा खतरे और इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की पूरी जानकारी बहुत ही सरल तरीके से मिलेगी।
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:
- buffer overflow क्या होता है और यह क्यों उत्पन्न होता है।
- Heap-based और Stack-based बफर ओवरफ्लो में मुख्य अंतर।
- हैकर किस तरह इस कमजोरी का फायदा उठाकर सिस्टम को नुकसान पहुँचाते हैं।
- C और C++ जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं में सुरक्षा के जोखिम और modern languages का महत्व।
- Integer overflow जैसी अन्य मिलती-जुलती समस्याओं की बुनियादी जानकारी।
यदि आप Computer Science के छात्र हैं और Semester Exams या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह टॉपिक आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के सटीक उत्तर लिखने और नेटवर्क सिक्योरिटी के कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करने में यह जानकारी आपकी बहुत मदद करेगी।
निवेदन:- अगर आपको की यह पोस्ट पसंद आई हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ share कीजिये तथा अपने सवालों को comment के द्वारा बताइए. धन्यवाद.
Nice one