Difference between singly linked list and doubly linked list in hindi

Hello दोस्तों! मैं पहले ही linked list के बारें में बता चूका हूँ. आज हम इस पोस्ट में Difference between singly linked list and doubly linked list in hindi (सिंगली लिंक्ड लिस्ट और डबली लिंक्ड लिस्ट में अंतर) के बारें में बहुत ही आसान भाषा में समझेंगे तो चलिए शुरू करते हैं:-

singly linked list Vs. doubly linked list in hindi

singly linked list doubly linked list
1:- singly linked list में प्रत्येक node, डेटा को contain करता है तथा अगले node के part से link होता है. Doubly linked list में प्रत्येक node, डेटा को contain करता है एवं अगले node तथा पिछले node के parts से link होता है.
2:- चूँकि singly linked list में node पिछले node से लिंक नहीं होता है इसलिए हम इसमें पीछे को traverse नहीं कर सकते. doubly में node जो है वह अगले और पिछले दोनों nodes से लिंक होता है इसलिए हम इसमें दोनों तरफ traverse कर सकते है.
3:- यह प्रत्येक नोड के लिए कम memory का प्रयोग करता है. यह प्रत्येक नोड के लिए ज्यादा memory का use करता है.
4:- इसमें insertion और deletion की complexity को position O(n) से पता कर सकते है. इसमें insertion और deletion की complexity को position O(1) से जान सकते है.
5:- जब हमें memory को save करना होता है तथा searching की जरूरत नहीं होती है तब हम singly linked list का प्रयोग करते है. जब हमें बेहतर performance की आवश्यकता होती है तथा memory एवं searching की कोई limitation नहीं होती है तब हम doubly linked list का प्रयोग करते हैं.
6:- यदि हमें पता होता है कि एक element list के अंत में है तो हमें फिर भी list के शुरुआत से traverse करना होता है. यदि हमें पता होता है कि एक element list के अंत में है तो हम list के पीछे से traverse कर सकते है.
7:- इसका ज्यादातर प्रयोग stacks के लिए किया जाता है. इसका सबसे ज्यादा प्रयोग stacks, heaps तथा binary trees को implement करने के लिए किया जाता है.

Summary (सारांश)

सिंगली लिंक्ड लिस्ट और डबली लिंक्ड लिस्ट में अंतर को समझना कंप्यूटर साइंस के Data Structure विषय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस लेख में छात्रों को दोनों प्रकार की linked list के बीच के मुख्य अंतरों को बहुत ही सरल और आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि तकनीकी कॉन्सेप्ट्स आसानी से दिमाग में बैठ जाएं। इस लेख को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:

  • सिंगली और डबली लिंक्ड लिस्ट की बेसिक बनावट में क्या फर्क होता है।
  • दोनों में Memory का इस्तेमाल और Traversal प्रक्रिया कैसे काम करती है।
  • प्रोग्रामिंग करते समय किस स्थिति में किस list का चुनाव करना चाहिए।
यदि आप कॉलेज के Semester Exams की तैयारी कर रहे हैं या किसी टेक्निकल इंटरव्यू की पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो यह टॉपिक परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत अहम है। अक्सर परीक्षाओं में इनसे जुड़े अंतर और उनकी Time Complexity पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें इस लेख की मदद से कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है।

निवेदन:- अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें comment के द्वारा बताइए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share करें. thanks.

Leave a Comment