आज हम इस पोस्ट में आपको बताएँगे कि android में JSON क्या होता है चलिए इस topic को पढ़ते है-
What is JSON in Hindi
JSON का पूरा नाम javascript object notation (जावास्क्रिप्ट ऑब्जेक्ट नोटेशन) है. यह एक data exchange फॉरमेट है तथा इसका प्रयोग XML के विकल्प के रूप में किया जाता है. इसके text format को मनुष्य भी पढ़ सकता है और machine भी read कर सकती है.
यह language independent होती है अर्थात् इसको किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है जैसे:- Java, C++ आदि.
android प्लेटफार्म में json.org लाइब्रेरी सम्मिलित की गयी है. जिसके द्वारा हम JS.ON files को create तथा process कर सकते है.
android हमें 4 विभिन्न classes प्रदान करता है जिससे कि JSON data को manipulate किया जा सके ये claases है- JSONArray, JSONObject, JSONStringer तथा JSONTokenizer आदि.
JSON elements in Hindi
एक JS.ON फाइल में बहुत सारें elements होते हैं नीचे आपको फाइल के सभी elements को बताया गया है:-
1:- Array ([)- JS.ON फाइल में, square bracket ([) जो है वह JS.ON array को प्रस्तुत करता है.
2:- objects ({)- curly bracket जो है वह ऑब्जेक्ट को प्रस्तुत करता है.
3:- key- एक JS.ON object एक key को contain किये रहता है जो कि एक string होती है. बहुत सारें keys मिलकर JSON object को create करते है.
4:- value- प्रत्येक key की एक वैल्यू होती है जो कि string, integer या double आदि हो सकती है.
उदाहरण के द्वारा देखते है:-
{
”contacts”: [
{ ”name”:”yugal” , ”contact”:”2547845158″ }, —यह एक object है.
{ ”name”:”manoj” , ”contact”:”2545255542″ },
{ ”name”:”pooja” , ”contact”:”2545744578″ },
{ ”name”:”ravi” , ”contact”:”2587136902″ }
]
}
दूसरा-
{
”contacts”: [
{ ”name”:”yugal” , ”contact”:”2547845158″ },
{ ”name”:”manoj” , ”contact”:”2545255542″ },
{ ”name”:”pooja” , ”contact”:”2545744578″ },
{ ”name”:”ravi” , ”contact”:”2587136902″ }
]
}
दूसरे में जो पूरा red में लिखा है वह पूरा array है. क्योंकि यह पूरा bracket ([) के अंदर है.
निवेदन:- अगर आपके लिए एंड्राइड की यह पोस्ट मददगार रही हो तो इसे अपने friends के साथ भी share अवश्य करें तथा आपके कोई भी questions हो तो comment section में बताइये. धन्यवाद.
Summary (सारांश)
Android में JSON का उपयोग डेटा को आसानी से भेजने और प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस आलेख में, आप सीखेंगे कि एंड्रॉइड डेवलपमेंट के दौरान JSON (JavaScript Object Notation) का उपयोग कैसे किया जाता है और यह XML का एक बेहतर विकल्प क्यों माना जाता है। इस लेख को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे:
- Android में JSON का परिचय और इसका बुनियादी ढांचा।
- JSON फ़ाइल के प्रमुख elements जैसे Array, Objects, Keys और Values को समझना।
- Android द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न classes (जैसे JSONArray और JSONObject) का डेटा को प्रोसेस करने के लिए उपयोग।
- Practical उदाहरणों की मदद से JSON डेटा स्ट्रक्चर को आसानी से पढ़ना और लिखना।