इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे कि what is ISA bus in hindi (आईएसए बस क्या है?) तथा इसकी history क्या है तथा इसका architecture क्या है तो चलिए शुरू करते है:-
ISA Bus क्या है?
ISA का full form है- Industry Standard Architecture (इंडस्ट्री स्टैण्डर्ड आर्किटेक्चर)। यह एक कंप्यूटर बस होती है जिसके द्वारा कंप्यूटर के motherboard के साथ अतिरिक्त expansion cards को connect किया जा सकता है। इसे PC/AT-bus भी कहते है।
इसे IBM में Mark Dean नामक वैज्ञानिक ने 1981 में develop किया था। इसे IBM के intel 8088 microprocessor के लिए विकसित किया गया था।
सबसे पहले जब ISA बस बनायीं गयी थी तब यह एक 8-bit कंप्यूटर बस थी. जिसे 1984 में 16-bit के रूप में बनाया गया। 16-bit ISA बस का प्रयोग 32-bit processors के साथ भी किया गया, परन्तु यह successful नहीं हो सका।
1990 में, PCI local bus ने ISA को replace कर दिया और इसके बदले PCI bus का प्रयोग किया जाने लगा। आजकल सभी कंप्यूटरों में PCI, AGP तथा अन्य slots का प्रयोग किया जाता है।
इसे पढ़ें– PCI bus क्या है?
1993 में, Intel तथा Microsoft ने ISA का नया version प्रस्तावित किया जिसका नाम plug and play (PnP) ISA था. PnP ISA bus के द्वारा कंप्यूटर अपने आप ही ISA peripherals (जैसे:- modem, या sound cards) को detect करता है तथा setup करता है.

ISA Bus Architecture in Hindi
ISA bus architecture कंप्यूटर के आधार (base) की तरह है. 8-bit ISA bus का प्रयोग single user system में 80386 तथा 80486 processors के साथ किया जाता है. इसमें 24 address lines तथा 16 data lines होती है. यह 8 MHz पर ऑपरेट होता है. तथा इसको डाटा ट्रान्सफर के 2 से 8 clock cycles की जरुरत होती है.
बहुत सारी peripherals जैसे- disk controller, प्रिंटर, तथा स्कैनर को ISA bus के साथ connect किया जा सकता है.
निवेदन:- अगर आपके लिए यह पोस्ट थोड़ी सी भी मददगार साबित हुई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें. तथा अपने सवाल कमेंट करके पूछिए.
Summary (सारांश)
ISA Bus in Hindi क्या है, इसके बारे में यह आर्टिकल बहुत ही सरल भाषा में पूरी जानकारी देता है। पुराने ज़माने के कंप्यूटर हार्डवेयर और मदरबोर्ड की कार्यप्रणाली को समझने के लिए यह लेख छात्रों के बहुत काम आएगा। इसमें आप ISA यानी Industry Standard Architecture के इतिहास, इसके आर्किटेक्चर और यह किस तरह काम करता है, बहुत आसानी से सीख पाएंगे। इस आर्टिकल और PDF नोट्स को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:
- ISA Bus का पूरा नाम और इसका बुनियादी परिचय।
- यह 1981 में IBM द्वारा कैसे विकसित किया गया और इसके शुरुआती 8-bit से 16-bit बनने का सफर।
- Plug and Play (PnP) टेक्नोलॉजी क्या होती है और यह कैसे काम करती है।
- ISA Bus Architecture की मुख्य विशेषताएं और इसकी कार्यप्रणाली।
- यह कैसे आधुनिक PCI Bus द्वारा रिप्लेस किया गया।