what is ISDN in hindi?

ISDN in hindi:-

isdn का पूरा नाम Integrated Services Digital Network (इंटीग्रेटेड सर्विस डिजिटल नेटवर्क) है तथा यह डिजिटल कम्युनिकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाता है.”

isdn

दुसरे शब्दों में कहें तो “यह एक सर्किट स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क सिस्टम है तथा यह डिजिटल ट्रांसमिशन (जैसे:- ऑडियो, विडियो तथा अन्य नेटवर्क सम्बंधित डेटा) के लिए कम्युनिकेशन मानकों का एक सेट है.”

ISDN वैसे तो सर्किट स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क सिस्टम है परन्तु इसमें पैकेट स्विच्ड नेटवर्क भी एक्सेस कर सकते है.

ISDN जो है वह 64 kbps तक डेटा ट्रान्सफर रेट को सपोर्ट करता है.

इस को CCITT ने 1988 में प्रस्तावित किया था.

ISDN दो प्रकार का होता है-

1:- BRI (बेसिक रेट इंटरफ़ेस)
2:- PRI (प्राइमरी रेट इंटरफ़ेस)

* बेसिक रेट इंटरफ़ेस (BRI):- इस सर्विस का प्रयोग छोटे स्तर में किया जाता है. BRI में डेटा को ट्रांसमिट करने के लिए दो 64 kbps B चैनल और एक D चैनल होता है.
bri

* प्राइमरी रेट इंटरफ़ेस (PRI):- इस सर्विस का प्रयोग बड़े स्तर में किया जाता है. इसमें एक D चैनल होता है तथा इसमें B चैनल प्रत्येक देश के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. जैसे अमेरिका में 23 B चैनल और यूरोप में 30 B चैनल होते है.
pri

Summary (सारांश)

ISDN (Integrated Services Digital Network) एक ऐसा डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम है जो पारंपरिक टेलीफोन लाइनों के जरिए एक साथ कई प्रकार का डेटा जैसे कि ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट भेजने की सुविधा देता है। यह टेक्नोलॉजी सर्किट स्विच्ड और पैकेट स्विच्ड दोनों नेटवर्क को सपोर्ट करती है और इसकी मदद से डेटा ट्रांसमिशन काफी बेहतर तरीके से होता है।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य विषयों की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे:

  • ISDN का पूरा नाम और इसका बुनियादी परिचय।
  • यह किस तरह से काम करता है और इसकी डेटा ट्रांसफर स्पीड कितनी होती है।
  • ISDN के दोनों प्रकार यानी बेसिक रेट इंटरफेस (BRI) और प्राइमरी रेट इंटरफेस (PRI) के बीच का अंतर।
  • छोटे और बड़े स्तर के नेटवर्क में चैनल्स (B Channels और D Channels) का इस्तेमाल कैसे होता है।

Computer Science और Information Technology के छात्रों के लिए यह टॉपिक परीक्षा की तैयारी के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। अक्सर यूनिवर्सिटी और कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में नेटवर्किंग से जुड़े ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं। इस लेख की मदद से स्टूडेंट्स आसान भाषा में कॉन्सेप्ट को समझकर परीक्षा में सटीक उत्तर लिख सकते हैं और अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

निवेदन:- अगर आपके लिए यह पोस्ट helpful रही हो तो हमें comment के माध्यम से बताइये तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

5 thoughts on “what is ISDN in hindi?”

Leave a Comment