POP तथा OOP के मध्य अंतर क्या हैं? हिंदी में.

Difference between procedure oriented programming (POP) and object oriented programming (OOP) in hindi:-

POP vs. OOP in hindi:-

POP तथा OOP में निम्नलिखित अंतर होता है.

1:- POP में, प्रोग्राम को छोटे भागों जिन्हें functions कहते है में विभाजित किया जाता है.
जबकि OOP में, प्रोग्राम को objects में विभाजित किया जाता है.

2:- POP जो है वह top down एप्रोच का प्रयोग करता है.
जबकि OOP जो है वह bottom up एप्रोच का प्रयोग करता है.

3:- POP में data hiding नही है अर्थात हम इसमें डेटा को ठीक ढंग से छुपा नहीं पाते है इसलिए यह कम सुरक्षित है.
जबकि OOP में data hiding है अर्थात हम इसमें डेटा को आसानी से छुपा सकते है इसलिए यह ज्यादा सुरक्षित है.

4:- POP में access specifier नहीं होते है.
जबकि OOP में access specifier जैसे;- public, private आदि होते है.

5:- POP में अगर हमें नया डेटा या फंक्शन डालना है तो हमें प्रोग्राम को revise करना पड़ता है.
जबकि OOP में प्रोग्राम को बिना revise किये डेटा तथा फंक्शन डाल सकते है.

6:- POP में बड़े आकर के प्रोग्रामों को हैंडल करना थोडा मुश्किल होता है जबकि OOP में आसानी से बड़े प्रोग्रामों को हैंडल कर सकते है.

7:- POP जो है वह procedure abstraction का प्रयोग करता है जबकि OOP, data abstraction का प्रयोग करता है.

8:- POP में ओवरलोडिंग नहीं होती है जबकि OOP में फंक्शन ओवरलोडिंग तथा ऑपरेटर ओवरलोडिंग होती है.

9:- POP में डेटा function से function में भेजा जा सकता है जबकि OOP में डेटा private होता है.

10:- POP में inheritance की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है जबकि OOP में inheritance का कांसेप्ट होता है.

11:- POP के उदाहरण:- C, visual basic, fortan तथा पास्कल है जबकि OOP के उदाहरण:- जावा, C++ तथा .net आदि है.

Summary (सारांश)

कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की दुनिया में POP (Procedure Oriented Programming) और OOP (Object Oriented Programming) दो बहुत महत्वपूर्ण अवधारणाएँ हैं, जिन्हें समझना हर Computer Science के छात्र के लिए जरूरी है। इस लेख में इन दोनों प्रोग्रामिंग अप्रोच के बीच के मुख्य अंतर को बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया है ताकि कोडिंग के बुनियादी सिद्धांतों को आसानी से समझा जा सके। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातें सीख सकेंगे:

  • POP और OOP का पूरा अर्थ और उनके काम करने का तरीका क्या है।
  • टॉप-डाउन और बॉटम-अप अप्रोच में क्या अंतर होता है।
  • डेटा सिक्योरिटी, Data Hiding और Access Specifier (जैसे public और private) का महत्व क्या है।
  • Inheritance, Overloading और बड़े प्रोजेक्ट्स को संभालने में दोनों तकनीकें कैसे काम करती हैं।
  • C, C++, Java और अन्य भाषाओं का वर्गीकरण किस आधार पर होता है।
परीक्षा की तैयारी के दृष्टिकोण से यह टॉपिक बहुत उपयोगी है। सेमेस्टर परीक्षाओं और इंटरव्यू में POP और OOP के अंतर से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। यहाँ दी गई आसान तुलना और बिंदुओं को याद करके छात्र परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपने कोडिंग कॉन्सेप्ट्स को मजबूत कर सकते हैं।

निवेदन:- अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी है तो हमें comment के माध्यम से बताइये तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

21 thoughts on “POP तथा OOP के मध्य अंतर क्या हैं? हिंदी में.”

Leave a Comment