SQL INDEXES IN HINDI

indexes:-

डेटा को तेजी तथा सुविधापूर्ण तरीके से ढूँढने(find) के लिए index को टेबल में create करते है।
INDEX के द्वारा हम data को बिना पूरी table पढ़ें तेजी से ढूंढ सकते है।

डेटाबेस की index उस तरह समान होती है जिस तरह किसी किताब के पीछे index होती है। किताब में हम किसी topic को पढ़ने से पहले index को देखते है कि वह topic किस पेज पर है फिर उस पेज में जाते है।

Indexes को existing table में create करते है जिससे कि हम rows को तेजी से तथा सुविधापूर्ण तरीके से locate कर सकते है। जो users होते है वो indexes को देख नही सकते है वे सिर्फ speed up queries का प्रयोग करते है।
Indexes को किसी table की एक या उससे ज्यादा columns में create कर सकते है तथा प्रत्येक index को एक नाम दे सकते है।

Unique index:- यूनिक इंडेक्स उस इंडेक्स को कहते है जिसमें दो rows के पास समान index वैल्यू नही होती है।
Unique index को create करने के लिए निम्नलिखित syntax का प्रयोग किया जाता है:-
CREATE UNIQUE INDEX index_name
ON table_name (column_name)
column_name उस column को specify करती है जिसे हमने indexed करना हो।

Simple index:- यदि UNIQUE keyword का प्रयोग नहीं किया जाता है तो duplicate वैल्यू को permit किया जा सकता है।
इसका syntax निम्न है:-
CREATE INDEX index_name
ON table_name (column_name)

composite index:- दो या उससे अधिक table में जब index को create करते है तो वह composite index कहलाता है। इसका syntax निम्न है:-
CREATE INDEX index_name
ON table_name (column1,column2);

implicit index:- implicit index वह indexes होती है जो डेटाबेस server द्वारा अपने आप create हो जाती है जब ऑब्जेक्ट(object) create होता है।

DROP INDEX:- Index को drop करने के लिए निम्नलिखित syntax का प्रयोग किया जाता है:-
Drop index_name index_name

Summary (सारांश)

SQL INDEXES IN HINDI आर्टिकल में डेटाबेस में Index की पूरी जानकारी दी गई है। यह समझाया गया है कि Index किस तरह Table में Data को तेजी से खोजने में मदद करता है, ठीक वैसे जैसे किताब के पीछे Index होता है। आर्टिकल में Index के विभिन्न प्रकारों को उदाहरण सहित समझाया गया है:

  • Unique Index - जहाँ दो Rows की Value समान नहीं हो सकती।
  • Simple Index - जहाँ Duplicate Values की अनुमति होती है।
  • Composite Index - जो दो या अधिक Columns पर बनाया जाता है।
  • Implicit Index - जो Database Server अपने आप Create करता है।
इसके अलावा Index को Drop करने का Syntax भी बताया गया है। छात्र इस Article से SQL में Index बनाने, उपयोग करने और हटाने का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे। Exam Preparation के लिए यह बहुत उपयोगी है, क्योंकि Database Performance और Query Optimization से जुड़े प्रश्न अक्सर Exams में पूछे जाते हैं। CREATE INDEX और DROP INDEX के सटीक Syntax को याद करने से MCQ और कोडिंग प्रश्नों को हल करने में आसानी होगी।

निवेदन:- आपको ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपके कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।

9 thoughts on “SQL INDEXES IN HINDI”

Leave a Comment