SQL data type in hindi

Hello दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में SQL data type in Hindi (SQL में डाटा टाइप क्या है?) के बारें में पढेंगे. आप इसे पूरा पढ़िए. आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

SQL Data types in Hindi

SQL में data types निम्नलिखित प्रकार के होते है तो आइये हम इन्हें विस्तार से जानते है।

Exact numeric types

SQL में निम्नलिखित प्रकार के exact numeric data types होते है।

1. Int:- int की सीमा(range) -2,147,483,648 से लेकर +2,147,483,648 तक होती है। इसको 4 bytes की storage की आवश्यकता होती है।

2. Bigint:- Bigint की रेंज -9,223,372,036,854,775,808 से लेकर +9,223,372,036,854,775,808 होती है। इसको 8 bytes की storage की आवश्यकता होती है।

3. Smallint:- इसकी रेंज -32,768 से लेकर +32,768 तक होती है। इसको 2 bytes की storage की आवश्यकता होती है।

4. Tinyint:- इसकी रेंज 0 से लेकर 255 तक होती है। इसको 1 bytes के storage की आवश्यकता होती है।

5. Bit:- bit डेटा टाइप की रेंज 0 से लेकर 1 तक होती है। इसको 1 bytes की storage की आवश्यकता होती है।

6. Money:- इस डेटा टाइप की रेंज -922,337,203,685,477.5808 से लेकर +922,337,203,685,477.5808 तक होती है। इसको 8 bytes की स्टोरेज की आवश्यकता होती है।

7. Smallmoney:- इस data type की range -214,748.3648 से लेकर +214,748.3648 तक होती है। इसको 4 bytes की आवश्यकता होती है।

8. Decimal:- इसकी रेंज -10^38+1 से लेकर +10^38+1 तक होती है।

9. Numeric:- इसकी रेंज भी -10^38+1 से लेकर +10^38+1 तक होती है।

Datetime type

SQL में निम्नलिखित प्रकार के datetime data types होते है।

1. Date:- यह डेटा टाइप साल, महीने, तथा दिन की वैल्यू को स्टोर करता है। इसको 3 bytes की स्टोरेज की आवश्यकता होती है।

2. time:- यह डेटा टाइप घंटा, मिनट, तथा सेकण्ड की वैल्यू को स्टोर करता है।

3. Smalldatetime:- इस डेटा टाइप को 8 bytes की स्टोरेज की आवश्यकता होती है।

Character data type

SQL में निम्नलिखित प्रकार के character डेटा टाइप होते है।
1. Char
2. Varchar
3. Varchar(max)
4. Text

Unicode character type

Unicode character निम्नलिखित प्रकार के होते है।
1. nchar
2. nvarchar
3. nvarchar(max)
4. ntext

Binary data type

SQL में बाइनरी डेटा टाइप निम्नलिखित प्रकार के होते है।
1. Binary
2. Varbinary
3. Varbinary(max)
4. Image

Boolean data type

Boolean data type की सिर्फ दो वैल्यू होती है true या false.

sql data type in hindi
sql data type in hindi

Reference:- https://www.tpointtech.com/sql-data-types

Summary (सारांश)

इस लेख में SQL data type in Hindi को बहुत ही आसान भाषा में समझाया गया है। यहाँ बताया गया है कि SQL में डाटा टाइप क्या होते हैं और वे कितने प्रकार के होते हैं। इसमें मुख्य रूप से Exact numeric types और Datetime types को विस्तार से कवर किया गया है। इस article को पढ़ने के बाद छात्र सीखेंगे:

  • SQL में Int, Bigint, Smallint, Tinyint जैसे numeric data types की range और storage size.
  • Money, Smallmoney, Decimal और Numeric data types की जानकारी.
  • Date, Time और Smalldatetime जैसे datetime data types का उपयोग.
  • हर data type को कितने bytes की storage चाहिए, इसकी सटीक जानकारी.
यह article उन छात्रों के लिए बहुत मददगार है जो DBMS या SQL के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। डाटा टाइप की range और bytes के बारे में स्पष्ट जानकारी होने से एग्जाम में आने वाले theoretical और practical questions को हल करना आसान हो जाता है। खासकर exact numeric और datetime types के बीच अंतर समझने में यह लेख बहुत काम आएगा।

निवेदन:- आपको ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपके कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।

Leave a Comment