Types of Entity in DBMS in Hindi (एंटिटी के प्रकार)

DBMS में Entity मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं:-

1:- Strong Entity

वह Entity जिसके पास अपनी खुद की Primary Key होती है, उसे Strong Entity कहा जाता है। इसका मतलब है कि इस entity के पास एक ऐसा Attribute होता है जो हर record को Unique रूप से पहचान सकता है।

Strong Entity किसी दूसरी entity पर depend (निर्भर) नहीं होती।

उदाहरण (Example)

  • Student (Student ID)
  • Employee (Employee ID)
  • Product (Product ID)

2:- Weak Entity

वह Entity जिसके पास अपनी खुद की Primary Key नहीं होती, उसे Weak Entity कहते हैं। इसे पहचानने (identify करने) के लिए इसे किसी दूसरी Strong Entity की मदद लेनी पड़ती है।

उदाहरण (Example)

  • Order Item (Order पर depend करता है)
  • Marks (Student पर depend करता है)
weak and strong entity in Hindi DBMS

Weak Entity और Strong Entity में अंतर

Weak EntityStrong Entity
इसका अपना primary key नहीं होताइसका अपना primary key होता है
यह दूसरी entity पर depend होती हैयह independent होती है
इसे uniquely identify नहीं किया जा सकताइसे uniquely identify किया जा सकता है
यह अकेले exist नहीं कर सकतीयह अकेले exist कर सकती है
उदाहरण: Order Itemउदाहरण: Employee

इसे पढ़ें:Entity और Entity Set क्या हैं?

निवेदन:- आपको यह जानकारी कैसी लगी? अपनी राय comment में जरूर बताएं और अगर पोस्ट useful लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करें।

Summary (सारांश)

DBMS में Types of Entity को समझना किसी भी Database Management System की पढ़ाई का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस आर्टिकल में आपको Entities के मुख्य प्रकारों के बारे में बहुत ही सरल भाषा में सीखने को मिलेगा, जो आपके कॉलेज एग्जाम्स और इंटरव्यू की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य विषयों को आसानी से समझ जाएंगे:

  • Strong Entity क्या होती है और इसकी क्या विशेषताएँ हैं?
  • Weak Entity किसे कहते हैं और यह Strong Entity पर कैसे निर्भर करती है?
  • Strong और Weak Entity के बीच मुख्य अंतर क्या हैं?
  • रियल-वर्ल्ड के उदाहरणों की मदद से Database Design के कॉन्सेप्ट्स को स्पष्ट करना।
यदि आप Computer Science या BCA/MCA के छात्र हैं, तो यह जानकारी आपके Semester Exams के लिए बहुत मददगार साबित होगी। यहाँ दिए गए सरल उदाहरणों और अंतर (Differences) की मदद से आप परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के सटीक और बेहतरीन उत्तर लिख सकेंगे, जिससे आपको बेहतर अंक प्राप्त करने में पूरी सहायता मिलेगी।

4 thoughts on “Types of Entity in DBMS in Hindi (एंटिटी के प्रकार)”

Leave a Comment