Flooding in Hindi – Computer Network

नमस्कार दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Flooding in Hindi (Computer network) के बारें में पढेंगे. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Flooding in Hindi

  • कंप्यूटर नेटवर्क में, Flooding एक routing तकनीक है जिसमें एक राउटर खुद से जुड़े हुए सभी routers को डेटा पैकेट्स send करता है.

  • Flooding में, जब एक डेटा पैकेट एक राउटर पर आता है, तो इसे सभी Outgoing (बाहर जाने वाले) लिंक पर भेज दिया जाता है।

  • Flooding का इस्तेमाल राउटिंग प्रोटोकॉल (जैसे कि- OSPF) में किया जाता है. इसके अलावा इसका इस्तेमाल DOS attack को करने के लिए भी किया जाता है.

Types of Flooding in Hindi – Flooding के प्रकार

इसके प्रकार निम्नलिखित हैं:-

1:- Uncontrolled Flooding

वह Flooding जिसमें डेटा पैकेट्स के ट्रांसमिशन को नियंत्रित नहीं किया जाता, उसे Uncontrolled Flooding कहते हैं. इसमें प्रत्येक राउटर आने वाले सभी डेटा पैकेटों को अंधाधुंध तरीके से अपने सभी पड़ोसियों तक पहुंचाता है।

2:- Controlled Flooding

वह Flooding जिसमें कुछ विधियों का उपयोग करके डेटा पैकेट्स के ट्रांसमिशन को नियंत्रित किया जाता है उसे Controlled Flooding कहते हैं.

Controlled Flooding में दो विधियों का इस्तेमाल किया है पहला Sequence Number Controlled Flooding (SNCF) और दूसरा Reverse Path Forwarding (RPF).

3:- Selective Flooding

इसमें डेटा पैकेट को सभी रास्तों में भेजने के बजाय, राउटर उन्हें केवल उन्हीं रास्तों पर भेजता है जो उचित दिशा में जा रहे हैं।

Advantages of Flooding in Hindi – इसके फायदे

इसके फायदे नीचे दिए गये हैं:-

1:- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे आसानी से implement (स्थापित) किया जा सकता है.

2:- यह बहुत टिकाऊ तकनीक है। इसमें अगर अधिक संख्या में राउटर विफल (fail) हो जाते हैं, तो भी पैकेट अपने destination तक पहुंचने का रास्ता खोज लेते हैं।

3:- यह हमेशा सबसे छोटे path (रास्ते) को चुनती है.

4:- इसमें सभी nodes को visit किया जाता है.

इसे पढ़ें:

Disadvantages of Flooding in Hindi – इसके नुकसान

1:- यह डुप्लीकेट डेटा पैकेट्स का निर्माण करती है. जिससे पूरा नेटवर्क jam हो जाता है.

2:- कभी कभी यह अप्रभावी (inefficient) तकनीक बन जाती है.

3:- जब DOS अटैक होता है तो flooding से नेटवर्क की विश्वसनीयता (reliability) कम होती है.

4:- यह बहुत सारा बैंडविड्थ (bandwidth) बर्बाद करती है.

Example of Flooding in Hindi – इसका उदाहरण

नीचे चित्र में आपको 6 राऊटर दिए गये हैं जो ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं:-

flooding in Hindi computer network

इसमें,

  • (A) पर आने वाले पैकेट को (B),(C), और (D) पर भेज दिया जाता है।
  • (B) से (C),(E) तक भेजा जाता है
  • (C) से उसे (B), (D) और (F) तक भेजा जाता है।
  • (D) से (C) और (F) तक भेजा जाता है,
  • (E) से (F) तक भेजा जाता है,
  • (F) से फिर वो (C) और (E) तक जाता है।

Reference:- https://www.tutorialspoint.com/flooding-in-computer-network

Summary (सारांश)

कम्प्यूटर नेटवर्क में Flooding एक ऐसी राउटिंग तकनीक है जिसमें एक राउटर डेटा पैकेट्स को बिना किसी तय रास्ते के अपने सभी कनेक्टेड राउटर्स तक फॉरवर्ड कर देता है। इस आसान हिंदी लेख के जरिए आप नेटवर्क में Flooding के काम करने के तरीके को बहुत ही सरल भाषा में समझ सकेंगे। इस आर्टिकल और PDF नोट्स में आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों की पूरी जानकारी मिलेगी:

  • Flooding का बेसिक परिचय और इसका उपयोग OSPF जैसे राउटिंग प्रोटोकॉल्स में कैसे होता है।
  • Flooding के प्रकार जैसे Uncontrolled Flooding, Controlled Flooding और Selective Flooding की विस्तार से जानकारी।
  • नेटवर्क में इस तकनीक को लागू करने के मुख्य फायदे और इसके कुछ नुकसान।
  • DoS Attack जैसी सुरक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण अवधारणाएं।
इस लेख को पढ़ने के बाद छात्र यह आसानी से सीख जाएंगे कि डेटा नेटवर्क में पैकेट्स कैसे ट्रैवल करते हैं और राउटिंग एल्गोरिदम कैसे काम करते हैं। कंप्यूटर साइंस के छात्रों के लिए यह टॉपिक Semester Exams और University Exams की तैयारी के लिहाज से बेहद उपयोगी है। परीक्षा में इस विषय से जुड़े प्रश्नों का सटीक उत्तर लिखने के लिए यह पोस्ट आपके कॉन्सेप्ट्स को पूरी तरह स्पष्ट कर देगी।

निवेदन:- अगर आपके लिए Flooding in Hindi Computer Network का यह आर्टिकल उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment