What is Formal technical review in hindi

FORMAL TECHNICAL REVIEW IN HINDI:-

FTR जो है वह Software Quality Assurances(SQA) का एक क्रियाकलाप है जिसे सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के द्वारा परफॉर्म किया जाता है।

FTR के द्वारा सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट में सम्भावित faults या defects को identify किया जाता है।

अगर defects को पहले ही identify कर लिया जाये तो बेहतर होगा क्योंकि बाद में इनको ढूंढना तथा सही कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

इसमें सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए प्रोडक्ट को analyze किया जाता है।

image

FTR का उद्देश्य:-

इसको निम्नलिखित उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जाता है:-

1:-त्रुटियों को detect करने के लिए।

2:-सॉफ्टवेयर की जरूरतों को verify करने के लिए।

3:-यह देखने के लिए कि सॉफ्टवेयर सही तरीके से विकसित हुआ है या नही।

4:-यह सुनश्चित करने के लिए कि सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट को पहले से तय किये गए standards के अनुसार represent किया गया है।

5:-प्रोजेक्ट को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए।

FTR के अंदर walkthroughs, inspections तथा formal reviews इत्यादि आते है।

अंत में यही कहना चाहूँगा कि “कोई भी FTR तभी सफल हो सकता है जब उसे सही ढंग से plan, control और attend किया जाये।

अगर यह पोस्ट आपके लिए helpful रही है तो आप अपने friends के साथ share कर सकते है। आपके कोई suggestions या questions है तो आप comment के माध्यम से बताएँ।

Summary (सारांश)

Formal Technical Review in Hindi सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो Software Quality Assurance (SQA) को बेहतर बनाने का काम करता है। इस लेख में हम बहुत ही आसान भाषा में समझेंगे कि FTR क्या होता है और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में इसका उपयोग क्यों किया जाता है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे:

  • Formal Technical Review की परिभाषा और इसके काम करने का तरीका।
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रक्रिया के दौरान आने वाले Defects और Faults को समय से पहले कैसे पहचाना जाए।
  • सॉफ्टवेयर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए FTR के मुख्य उद्देश्य क्या हैं।
  • Walkthroughs, Inspections और Formal Reviews जैसे जरूरी टॉपिक्स की जानकारी।
  • एक सफल Review को प्लान और कंट्रोल करने के सही तरीके।
यदि आप Computer Science या BCA/MCA के छात्र हैं, तो यह आर्टिकल आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत मदद करेगा। परीक्षा में अक्सर Software Quality से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, और यदि आप FTR को उसके उद्देश्यों के साथ अपने उत्तर में लिखेंगे, तो आपको बेहतरीन अंक मिलेंगे। इस PDF और लेख के माध्यम से आप कम समय में इस टॉपिक को पूरी तरह समझ सकते हैं।

4 thoughts on “What is Formal technical review in hindi”

Leave a Comment