पारिस्थितिक तंत्र की विशेषताएं क्या हैं?

Hello दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में पारिस्थितिक तंत्र की विशेषताएं (Characteristics of Ecosystem in Hindi) को पढेंगे. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

पारिस्थितिक तंत्र की विशेषताएं (Characteristics of Ecosystem in Hindi)

पारिस्थितिक तंत्र (ecosystem) की विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  1. किसी निश्चित स्थान व समय इकाई वाला पारिस्थितिकी तंत्र उस क्षेत्र के सभी जीवधारियों (पौधे तथा जन्तु) एवं उनके भौतिक पर्यावरण के सकल योग को प्रतिनिधित्व करता है।

  2. पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना तीन मूलभूत संघटकों द्वारा होती है-(i) ऊर्जा संघटक,(ii) जैविक (बायोम) संघटक तथा (iii) अजैविक या भौतिक (निवास्य क्षेत्र) संघटक।

  3. पारिस्थितिकी तंत्र भूतल पर एक सुनिश्चित क्षेत्र में विस्तृत होता है। यह पारिस्थितिकी तंत्र का क्षेत्रीय आयाम होता है।

  4. पारिस्थितिकी तंत्र का समय इकाई के सन्दर्भ में पर्यवेक्षण किया जाता है अर्थात् पारिस्थितिकी तंत्र का समय आयाम भी होता है।

  5. पारिस्थितिकी तंत्र की जैविक, ऊर्जा तथा अजैविक (भौतिक) संघटकों के मध्य जटिल अन्तक्रियायें होती हैं। इसके साथ-साथ विभिन्न जीवों में भी पारस्परिक क्रियायें होती हैं।

  6. जब तक पारिस्थितिकी तंत्र के एक या अधिक नियंत्रक कारकों में अव्यवस्था नहीं होती है, पारिस्थितिकी तंत्र अपेक्षाकृत स्थिर समस्थिति में होता है।

  7. पारिस्थितिकी तंत्र एक विस्तृत तंत्र होता है, जिसमें ऊर्जा तथा पदार्थों का लगातार निवेश तथा बहिर्गमन होता रहता है।

  8. यद्यपि पारिस्थितिकी तंत्र अनेक प्रकार की ऊर्जा द्वारा चालित होता है लेकिन सौर ऊर्जा अधिक महत्त्वपूर्ण होती है।

  9. पारिस्थितिकी तंत्र एक कार्यशील इकाई होता है जिसके अन्तर्गत जैविक संघटक जैसे पौधे, मानव सहित जन्तु तथा सूक्ष्म जीव तथा भौतिक या अजैविक संघटक श्रृंखलाबद्ध वृहद्स्तरीय चक्रीय विधियों (जैसे-ऊर्जा प्रवाह, जलीय चक्र, जैव-भू-रासायनिक चक्र, खनिज चक्र, अवसाद चक्र आदि) के माध्यम से घनिष्ठ रूप से एक-दूसरे से सम्बन्धित तथा जुड़े रहते हैं।

  10. इसमें जटिल अन्तःक्रियायें जैविक तथा अजैविक तत्त्वों तथा ऊर्जा तत्त्व के रूप में होती हैं।

इसे पढ़ें:- पारिस्थितिकी के उद्देश्य क्या हैं?

ecosystem characteristics in hindi (पारिस्थितिकी की विशेषताएं)

Summary (सारांश)

पारिस्थितिक तंत्र की विशेषताएं (Characteristics of Ecosystem in Hindi) पर्यावरण अध्ययन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और स्कोरिंग टॉपिक है। इस विस्तृत लेख में स्टूडेंट्स को Ecosystem की संरचना, इसके मुख्य संघटकों और कामकाज से जुड़ी सभी जरूरी बातें बहुत ही आसान भाषा में सीखने को मिलेंगी। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बिन्दुओं को आसानी से समझ सकेंगे:

  • पारिस्थितिक तंत्र की मूल परिभाषा और इसकी मुख्य विशेषताओं का परिचय।
  • जैविक (Biotic) और अजैविक (Abiotic) घटकों के बीच होने वाली जटिल अन्तक्रियाओं की पूरी जानकारी।
  • Ecosystem में ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow) और पोषक तत्वों के चक्रण की प्रक्रिया।
  • प्राकृतिक संतुलन और समस्थिति (Homeostasis) का महत्व।
परीक्षा की तैयारी (Exam Preparation) की दृष्टि से यह लेख छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है। स्कूल और कॉलेज के Environmental Science या Geography के एग्जाम्स में अक्सर Ecosystem की विशेषताओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। यहाँ दी गई सरल जानकारी और स्पष्ट पॉइंट्स की मदद से छात्र परीक्षा में अपने उत्तर बहुत ही प्रभावी ढंग से लिख सकते हैं और बेहतरीन अंक प्राप्त कर सकते हैं।

निवेदन:- अगर आपको पारिस्थितिक तंत्र की विशेषताएं (Characteristics of Ecosystem in Hindi) की यह post उपयोगी लगी हो तो इसे अपने friends और classmates के साथ अवश्य share कीजिये और आपके किसी subjects से related कोई question हो तो उसे नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

Leave a Comment