Types of Queue in hindi

Hello दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Types of Queue in Data Structure in Hindi (डाटा स्ट्रक्चर में queue के प्रकार) के बारें में पढेंगे. इसे आप पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

Types of Queue in Hindi

डेटा स्ट्रक्चर में Queue के निम्नलिखित प्रकार होते हैं:-

  1. Linear Queue
  2. Circular queue
  3. Priority queue
  4. Dequeue

Linear Queue 

इसमें, insertion को एक end से किया जाता है और दूसरे end से deletion किया जाता है. वह end जहाँ से insertion किया जाता है उसे rear end कहते है और वह end जहाँ से deletion करते है उसे front end कहते है.

linear queue in Hindi

Circular queue in Hindi

Circular queue को हम ring-buffer भी कहते है। Circular queue में जो अंतिम नोड होता है वह सबसे पहले नोड से जुड़ा हुआ रहता है। जिससे कि circle का निर्माण होता है। यह FIFO के सिद्धान्त पर कार्य करता है। Circular Queue में item को rear end से add किया जाता है तथा item को front end से remove किया जाता है।

circular queue types

Priority Queue

यह एक विशेष प्रकार का queue होता है जिसमें प्रत्येक element के साथ एक priority (प्राथमिकता) जुडी रहती है और यह उसी priority के आधार पर कार्य करता है. इसमें जिस element की priority सबसे कम होती है उसे सबसे पहले remove किया जाता है और यदि elements की priority समान होती है तो तब FIFO सिद्धांत के आधार पर elements को arrange किया जाता है.

priority queue in hindi

Dequeue in Hindi

Dequeue का पूरा नाम double-ended queue है। Dequeue एक ऐसा डेटा स्ट्रक्चर है जिसमें हम items को front तथा rear end दोनों से add भी कर सकते है और remove भी कर सकते है।

Dequeue के दो प्रकार होते है जो निम्न है:-

1:- Input-restricted Dequeue
2:- Output-restricted Dequeue.

input restricted dequeue in hindi

1:- Input-restricted Dequeue

इस प्रकार के queue में items को दोनों ends से delete किया जा सकता है परन्तु केवल एक ही end से insert कर सकते है।

2:- Output-restricted Dequeue

इस प्रकार के queue में items को दोनों तरफ से ही insert किया जा सकता है परन्तु केवल एक ही end से delete कर सकते है।

Summary (सारांश)

इस लेख में Queue के चार मुख्य प्रकारों - Linear Queue, Circular Queue, Priority Queue और Dequeue को सरल हिंदी में समझाया गया है। आपको यहाँ मिलेगा:

  • Linear Queue - इसमें insertion rear end से और deletion front end से होता है।
  • Circular Queue - इसे ring-buffer भी कहते हैं, जहाँ अंतिम नोड पहले से जुड़ा होता है और FIFO principle पर काम करता है।
  • Priority Queue - इसमें हर element की priority होती है; सबसे कम priority वाला पहले remove होता है।
  • Dequeue (Double-ended queue) - इसमें front और rear दोनों ends से add और remove किया जा सकता है। इसके दो प्रकार हैं: Input-restricted Dequeue और Output-restricted Dequeue।
छात्र इस article से डेटा स्ट्रक्चर में queue के सभी प्रकारों की परिभाषा, उनकी

निवेदन:-अगर आपका किसी computer से सम्बंधित subjects को लेकर कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ हिंदी में प्रकाशित करेंगे। तथा queue types की इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करें.

14 thoughts on “Types of Queue in hindi”

Leave a Comment