Thrashing in Hindi – Operating System

Hello दोस्तों! आज हम इस article में Thrashing in Hindi (ऑपरेटिंग सिस्टम में थ्रेशिंग क्या है?) के बारें में पढेंगे और इसे handle करने के तरीके भी जानेंगे, तो चलिए start करते हैं:-

Thrashing in Hindi

Thrashing एक ऐसी condition (अवस्था) होती है जिसमें computer system अपने समय का एक बहुत बड़ा हिस्सा paging और swapping के कार्य में लगाता है जिसके कारण जो जरुरी operations  होते है वे बहुत ही कम कर पाता है.

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Thrashing एक computer activity होती है जो बहुत कम या कोई भी progress नहीं करती है. आमतौर पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि memory और दूसरे resources खत्म हो जाते हैं या फिर इनकी limit बहुत कम हो जाती है जिससे system अपने जरुरी कार्यों को कर नहीं पाता.”

इस condition के कारण computer की performance बहुत ही कम हो जाती है या फिर समाप्त हो जाती है. यह condition तब तक बनी रहती है जब तक कि यूजर system में run हो रहे applications या programs को close नहीं कर देता. applications को close करने से virtual memory खाली हो जाती है.

Causes of Thrashing – थ्रेशिंग का कारण

शुरुआत में जब CPU का utilization बहुत कम होता है तब process scheduling की कार्यविधि के कारण memory में एक ही समय में बहुत सारें processes को load कर दिया जाता है जिससे multi-programming की degree बढ़ जाती है.

इस स्थिति में हमारे पास memory में उपस्थित frames की तुलना में processes की संख्या ज्यादा होती है. जिसके कारण अगर कोई high priority की process मैमोरी में पहुंचती है तो उसे frames बहुत ही कम मिलते है. इसलिए इसे frames के free होने का इन्तजार करना पड़ता है. और process को पूरा होने में बहुत अधिक समय लगता है. जिससे CPU का performance कम हो जाता है.

Thrashing को handle करने की techniques

इसको handle करने की निम्नलिखित तकनीक होती हैं:-

Working Set Model

यह मॉडल locality पर आधारित होता है. locality का अर्थ है कि “ऐसे pages जो हाल ही में use किये गये है उन्हें दुबारा से use किया जा सकता है और ऐसे pages जो इन pages के नजदीक है उन्हें भी use किया जा सकता है.”

Page Fault Frequency

Summary (सारांश)

यह Operating System पर आधारित एक हिंदी article है, जो Thrashing नामक समस्या को विस्तार से समझाता है। इसमें बताया गया है कि Thrashing एक ऐसी स्थिति है जब system अधिकतर समय paging और swapping में लगा रहता है और real work नहीं कर पाता। आप इस article में निम्नलिखित चीजें सीखेंगे:

  • Thrashing की परिभाषा - यह कब और क्यों होती है।
  • मुख्य कारण (Causes) - जैसे multi-programming degree बढ़ने और CPU utilization कम होने पर।
  • System performance पर प्रभाव - कैसे यह computer को धीमा या बेकार कर देता है।
  • Handling techniques - Thrashing को रोकने या control करने के तरीके।
यह article उन छात्रों के लिए बहुत मददगार है जो Operating System के memory management topic को पढ़ रहे हैं। Exam preparation में इससे आपको Thrashing से जुड़े theory questions, कारण और समाधान जैसे प्रश्नों को समझने में आसानी होगी। यह टॉपिक विशेष र

निवेदन:- अगर आपके लिए यह पोस्ट useful रहा हो तो इसे अपने classmates के साथ अवश्य share कीजिये और आपके जो भी question है उन्हें नीचे कमेंट के द्वारा बताइए. thanks.

2 thoughts on “Thrashing in Hindi – Operating System”

Leave a Comment