Greedy Algorithm in Hindi – ग्रीडी अल्गोरिथ्म क्या है?

हेल्लो दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में Greedy Algorithm in Hindi (ग्रीडी अल्गोरिथ्म क्या है?) के बारें में पढेंगे, और components को भी देखेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं:-

Greedy Algorithm in Hindi 

सभी algorithm approaches में से सबसे सरल और सीधी एप्रोच greedy algorithm है. इस approach में, भविष्य की चिंता किये बिना वर्तमान में उपलब्ध जानकारी के आधार पर निर्णय लिया जाता है.

जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है, यह एक सरल तरीका है जो हर step पर सबसे अच्छा solution खोजने की कोशिश करता है। इसमें पहले step को इस प्रकार चुना जाता है कि वह तुरंत benefit (लाभ) देता है.

यह approach पिछले चुने गये solution को दुबारा से नही देखती है. इस approach को मुख्य रूप से optimization problems को solve करने के लिए किया जाता है. Greedy algorithm को implement करना बहुत ही आसान है और बहुत सारें मामलों में यह efficient भी होती है.

इसलिए, हम कह सकते हैं कि greedy algorithm एक algorithmic paradigm है जो कि अनुमान पर आधारित है. यह global optimal solution खोजने की आशा के साथ प्रत्येक step में local optimal choice को follow करता है।

कई problems में यह optimal solution प्रदान नहीं करता है परन्तु यह एक उचित समय में optimal (श्रेष्ठ) के लगभग आसपास का solution दे देता है.

Components of Greedy Algorithm in Hindi

greedy algorithms के निम्नलिखित 5 components होते हैं:-

  • Candidate Set – इस set के द्वारा solution को create किया जाता है.
  • Selection Function – इसका प्रयोग solution में सबसे best candidate को add करने के लिए किया जाता है.
  • feasibility function – इसका प्रयोग यह निर्धारित करने के लिए किया जाता है कि क्या candidate को solution में योगदान करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • objective function – इसका प्रयोग solution या partial solution को एक value देने के लिए किया जाता है.
  • solution function – इसका प्रयोग यह indicate करने के लिए किया जाता है कि क्या पूरे solution को प्राप्त किया जा चूका है.

इसके अनुप्रयोग (applications) –

इसका प्रयोग बहुत सारीं problems को solve करने के लिए किया जाता है. जैसे कि –

  • इसका प्रयोग Dijkstra’s algorithm का use करके दो vertices के बीच shortest path खोजने के लिए किया जाता है.
  • इस का प्रयोग Prim’s /Kruskal’s algorithm का use करके graph में minimal spanning tree खोजने के लिए किया जाता है.

Greedy Algorithm Disadvantage in Hindi

कई problems में, greedy algorithm एक optimal solution खोजने में विफल रहता है, इसके अलावा यह सबसे ख़राब solution को produce भी कर सकता है। Travelling Salesman और Knapsack जैसी problems को इस approach का उपयोग करके solve नहीं किया जा सकता है।

Summary (सारांश)

ग्रीडी अल्गोरिथ्म (Greedy Algorithm) एक सीधी और आसान algorithmic approach है, जो हर step पर वर्तमान में सबसे अच्छा (local optimal) choice चुनती है, बिना भविष्य की चिंता किए। यह article हिंदी में बताता है कि ग्रीडी अल्गोरिथ्म क्या है, इसके 5 मुख्य components कौन से हैं (Candidate Set, Selection Function, Feasibility Function, Objective Function, Solution Function), और यह optimization problems को कैसे हल करता है। इसे implement करना आसान है और कई cases में efficient होता है, हालांकि यह हमेशा global optimal solution नहीं देता। इस article से छात्र सीखेंगे:

  • ग्रीडी अल्गोरिथ्म की परिभाषा और इसका कार्य सिद्धांत
  • यह अन्य algorithm approaches (जैसे Dynamic Programming) से कैसे अलग है
  • इसके पाँच components का उपयोग और भूमिका
  • कब और कहाँ इसका प्रयोग करना चाहिए
Exam preparation में यह article मदद करेगा क्योंकि यह greedy algorithm की मूल अवधारणा को सरल भाषा में समझाता है, जो competition exams और university exams में अ

निवेदन:- अगर आपको यह पोस्ट helpful लगी हो तो इसे अपने friends के साथ अवश्य share कीजिये और आपके जो भी questions हैं आप उन्हें कमेंट करके बता सकते हैं. thanks.

2 thoughts on “Greedy Algorithm in Hindi – ग्रीडी अल्गोरिथ्म क्या है?”

Leave a Comment