PHP Variable in Hindi – PHP में Variable क्या है?

PHP Variable को निम्न बिंदुओं के आधार पर आसानी से समझ सकते है:-

1:- Variable एक storage area होता है, जिसका उपयोग डेटा को store और manipulate करने के लिए किया जाता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “PHP में वेरिएबल एक ऐसा container होता है जो data को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। PHP में हम अलग-अलग प्रकार के data (जैसे कि numbers, strings, arrays, आदि) को store करने के लिए variables का use कर सकते हैं।”

2:- Variable का नाम हमेशा $ sign से शुरू होता है।

3:- Variable का नाम letter (a-z, A-Z) या underscore (_) से ही शुरू होना चाहिए।

4:- Variable का नाम number से शुरू नहीं हो सकता।

5:- Variable के नाम में space नहीं हो सकता।

6:- Variable का नाम केवल alphanumeric characters (a-z, A-Z, 0-9) और underscore (_) को contain कर सकता है।

7:- PHP में वेरिएबल case-sensitive होते हैं, यानी $car और $CAR अलग-अलग माने जाएंगे।

8:- PHP में variable को $var_name = value; के रूप में declare किया जाता है।

PHP में Variable को Declare करना

PHP में वेरिएबल को declare करने के लिए $ (dollar sign) का इस्तेमाल किया जाता है। PHP में वेरिएबल case-sensitive होते हैं, मतलब $name, $Name, और $NAME तीनों अलग-अलग variables होंगे।

इसका Syntax:

$variable_name = value;

उदाहरण के लिए :

$age = 25;
$name = "Ram";
$isStudent = true;

Types of Variable in PHP in Hindi – वेरिएबल के प्रकार

PHP में Variable निम्नलिखित प्रकार के होते हैं:-

1:- Local Variable

Local Variable को एक function के अंदर declare किया जाता है और इसे केवल उसी function के अंदर access किया जा सकता है। Function के बाहर से हम इसे एक्सेस नहीं कर सकते।

इसका उदाहरण-

function test() {
    $x = 10; // Local variable
    echo $x;
}
test(); // Output: 10
echo $x; // Error: $x is not accessible here

2:- Global Variable

Global Variable को Function के बाहर declare किया जाता है और इसे program में कहीं भी access किया जा सकता है, लेकिन किसी function के अंदर इसे access करने के लिए global कीवर्ड का उपयोग करना पड़ता है।

उदाहरण:-

$x = 10; // Global variable

function test() {
    global $x;
    echo $x; // Output: 10
}
test();

इसे पढ़ें:-

निवेदन:-अगर आपका किसी subjects को लेकर कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ हिंदी में प्रकाशित करेंगे।

Summary (सारांश)

PHP Variable in Hindi में बताया गया है कि PHP में वेरिएबल एक container या storage area होता है, जिसमें numbers, strings, arrays जैसे विभिन्न प्रकार के data को store किया जाता है। इस लेख में वेरिएबल के नियमों को आसान भाषा में समझाया गया है, जैसे वेरिएबल का नाम हमेशा $ sign से शुरू होता है, letter या underscore से शुरू होना चाहिए, number से नहीं, और उसमें space नहीं हो सकता। साथ ही यह भी बताया गया है कि PHP में वेरिएबल case-sensitive होते हैं, यानी $car और $CAR अलग-अलग माने जाते हैं। इस article में आपको वेरिएबल declare करने का syntax और उदाहरण भी मिलेंगे, जैसे $age = 25; और $name = "Ram";। इसके अलावा, Types of Variable in PHP में Local Variable के बारे में विस्तार से समझाया गया है, जिसे function के अंदर declare किया जाता है और केवल उसी function में access किया जा सकता है। इस लेख से छात्र सीखेंगे:

  • PHP variable के basic rules और syntax को अच्छी तरह समझ पाएंगे।
  • Variable declare करने का तरीका और उसके उदाहरण सीखेंगे।
  • Local variable के concept को स्पष्ट रूप से जान पाएंगे।
  • Exam में पूछे जाने वाले important points जैसे case-sensitivity और naming rules का revision हो जाएगा।
यह article exam preparation के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि इसमें दिए गए points और examples से आप concept को आसानी से याद रख सकते हैं और objective या subjective questions को confidently solve कर सकते हैं।

5 thoughts on “PHP Variable in Hindi – PHP में Variable क्या है?”

  1. Sir please mere ko wireless of mobile computing se relative topic chahiye gsm channel it types or bhi topic kyo ki polytechnic me books nahi ati hai

    Reply

Leave a Comment