SQL CURSOR IN HINDI

SQL CURSOR IN HINDI:-

SQL स्टेटमेंट को प्रोसेस करने के लिए oracle एक मेमोरी एरिया create करता है, जिसे context एरिया भी कहा जाता है।
                           Cursor इस मैमोरी एरिया के लिए पॉइंटर होता है और cursor के द्वारा इस मैमोरी(context) एरिया को नियंत्रित किया जाता है।

cursor का size उसके डेटा के अनुसार flexible होता है। Oracle cursor को open करने के लिए main memory में कुछ space predefined रखता है इसलिए cursor की size limited होती है।
                              जब भी कोई query run होती है तो cursor कार्य करता है।

Cursor दो प्रकार की होता है:-
1:-Implicit cursor
2:-Explicit cursor

1:-Implicit cursor:- जब भी SQL स्टेटमेंट execute होता है, Oracle के द्वारा implicit cursor को automatically create कर दिया जाता है( जब स्टेटमेंट के लिए कोई explicit cursor नही होता है।)

“प्रोग्रामर्स implicit cursor तथा उसमें उपस्थित सूचना को नियंत्रित नही कर सकते है।”

Oracle द्वारा internal processing के लिए जो cursor open किया जाता है उसे implicit cursor कहते है ।

2:- Explicit cursor:- Explicit cursor यूजर-डिफाइंड होता है। Explicit cursor के द्वारा हम मेमोरी(context) एरिया में ज्यादा नियंत्रण कर सकते है।

जब किसी टेबल से कुछ रिकॉर्ड को PL/SQL code block में प्रयोग किया जाता है तब cursor का उपयोग किया जाता है। इस cursor को declare करबे के लिए SQL queries का प्रयोग किया जाता है।

इन दोनों प्रकार के cursor में चार common attributes होते है, जो निम्लिखित है:-
1:-%isopen:-यदि cursor open है तो true अथवा false वैल्यू return करता है।

2:-%found:-यदि record सफलतापूर्वक fetch किये गए है तो true अथवा false वैल्यू return करता है।

3:-%notfound:-यदि record successfully fetch नही किये गए हो तो true अथवा false वैल्यू return करता है। 

4:-%Rowcount:-यह process किये गए record की संख्या return करता है।

Explicit cursor management:- Explicit cursor management करने के लिए निम्न steps होते है:-
1:-SQL की select query द्वारा cursor एरिया select करते है।
2:-Cursor को open करते है।
3:-Cursor variable में Record को fetch करते है।

Explicit cursor को create करने के लिए निम्नलिखित syntax है:-
[ CURSOR cursor_name IS select_statement ]

Summary (सारांश)

SQL CURSOR को समझने के लिए यह article बहुत उपयोगी है। Cursor एक प्रकार का pointer होता है जो SQL statement के लिए oracle द्वारा बनाए गए memory area (context area) को control करता है। इसमें दो मुख्य प्रकार के cursor बताए गए हैं - Implicit cursor जो oracle अपने आप create करता है और Explicit cursor जिसे programmer खुद define कर सकता है। इस article को पढ़कर छात्र निम्न चीजें सीखेंगे:

  • Cursor क्या है और यह memory area को कैसे manage करता है
  • Implicit cursor और Explicit cursor के बीच का अंतर
  • Cursor के चार common attributes: %isopen, %found, %notfound, %rowcount
  • Explicit cursor management के steps
यह article exam preparation में मदद करेगा क्योंकि इसमें PL/SQL और Oracle Database से जुड़े important concepts को simple hindi में समझाया गया है। आपको cursor के types, attributes और management steps स्पष्ट रूप से मिलेंगे, जो interview और theory exams दोनों में काम आएंगे।

निवेदन:-अगर आपका किसी subjects को लेकर कोई सवाल या कोई
topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ हिंदी में प्रकाशित करेंगे।

11 thoughts on “SQL CURSOR IN HINDI”

  1. Mujhe O.S. k topic me:- interprocess communication, concurrency,synchronization itne topic Hindi and English lang. M pure explanation k sath matter provide kijiye plz

    Reply
  2. Agar table create karke 2 record same rollno,name .ye dono bhi same hai table me to hum sirf 1record delete kaise kar sakte hai?

    Reply
  3. क्या cursor की सहायता से row value को column value में convert किया जा सकता है
    अगर किया जा सकता है तो please मुझे बताये

    Reply
  4. database connection kaise create karte hain hindi me send kro
    And Software Testing k nots
    And Object Orented Sftware Engineering k Short Nots
    send kro

    Reply

Leave a Comment