hello guys, आज मैं इस पोस्ट में आपको what is address sequencing in hindi (एड्रेस सिक्वेंसिंग क्या है?) के बारें में बताऊंगा. तो चलिए शुरू करते है:-
Address sequencing in hindi
सामन्यतया microinstructions जो होते है वे control memory में groups में store होते है जहाँ प्रत्येक group एक routine को specify करता है. और प्रत्येक routine यह specify करता है कि instruction को कैसे complete किया जाये.
प्रत्येक instruction का control memory में अपना खुद का एक routine होता है. routine के द्वारा microoperations जनरेट होते है जो कि instruction को execute करते है.
hardware जो address sequencing को control करता है उसे routine के अंदर microinstructions की sequencing करने में सक्षम होना चाहिए और एक routine से दूसरी routine पर branch करने में योग्य होना चाहिए.

process of address sequencing
कंप्यूटर की जब power on होती है तो शुरुवाती address को control address register (CAR) में load कर दिया जाता है. सामन्यतया यह address, microinstruction का address होता है जो कि instruction fetch routine को activate करता है. fetch routine के अंत में, instruction जो है वह instruction register में होता है.
इसके बाद, कंट्रोल मैमोरी routine से होकर जाती है जो कि instruction के effective address को निर्धारित करती है.
इसके अगले step में, microoperations को generate किया जाता है जो कि memory से fetch किये गये instruction को execute करते हैं. microoperations को processor register में generate किया जाता है.
प्रत्येक instruction का अपना खुद का microprogram routine होता है. और ये microprogram routine जो है वह control memory में स्टोर रहते है. control memory में instruction code bits का एक address में बदल जाना mapping कहलाता है.
mapping की प्रक्रिया में instruction code को control memory address में बदल दिया जाता है.
microprograms जो subroutine को handle करते है उन्हें return address को स्टोर करने के लिए external registers की आवश्यकता होती है. return address को ROM में स्टोर नहीं कर सकते क्योंकि unit के पास write करने की capability नहीं होती है.
जब instruction का execution समाप्त हो जाता है तो control, fetch routine को return हो जाता है.
तो ये थी address sequencing की पूरी प्रक्रिया. इस पूरी प्रक्रिया की summary नीचे दी गयी है:-
- CAR को increment करना.
- Unconditional और conditional branching.
- Mapping की प्रक्रिया- जिसमें instruction को address में बदलना.
- subroutine call और return को हैंडल करना.
Summary (सारांश)
컴퓨터 आर्किटेक्चर में Address Sequencing एक बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके जरिए Control Memory में स्टोर Microinstructions के क्रम और Branching को कंट्रोल किया जाता है। इस आर्टिकल में आपको बहुत ही आसान हिंदी में समझाया गया है कि कैसे कंप्यूटर का पावर ऑन होने पर शुरुआती एड्रेस Control Address Register (CAR) में लोड होता है और कैसे विभिन्न Microprogram Routines मिलकर किसी Instruction को execute करते हैं। इस लेख या PDF को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित मुख्य बातें सीखेंगे:
- Address Sequencing की पूरी कार्यप्रणाली और उसका महत्व।
- Control Memory और Microinstructions किस प्रकार काम करते हैं।
- Instruction Fetch Routine और Effective Address का निर्धारण कैसे होता है।
- Mapping प्रक्रिया द्वारा instruction code bits का control memory address में रूपांतरण।
निवेदन:- दोस्तों, मुझे आशा है कि यह पोस्ट आपके लिए helpful रही होगी. इसे अपने friends के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी सवाल है उन्हें comment के द्वारा पूछिए. thanks.