hello दोस्तों! आज मैं आपको applications of queue (इसके अनुप्रयोग) के बारें में बताऊंगा. मैंने पहले ही queue क्या है? के बारें लिखा हुआ है आप चाहें तो उसे पढ़ सकते है.
इसे पढ़ें:- queue क्या है?
जैसा कि queue के नाम से पता लग रहा है कि इसका प्रयोग हम वहां करेंगे जहाँ objects को किसी order (क्रम) में manage करना होता है. (जो पहले जायेगा वही पहले बाहर आएगा. मतलब first in first out).
तो चलिए अब इसके अनुप्रयोगों के बारें में पढ़ते है:-

Applications of Queue in hindi
1:- queue का प्रयोग CPU scheduling तथा disk scheduling में किया जाता है. जब बहुत सारें processes को एक ही समय में cpu की जरूरत होती है, तो इसमें विभिन्न CPU scheduling algorithms का प्रयोग queue को implement करके किया जाता है.
2:- इसका प्रयोग data को दो processes के मध्य asynchronous तरीके से ट्रान्सफर करने के लिए किया जाता है. इसमें queue का प्रयोग synchronization के लिए किया जाता है. उदाहरण के लिए- IO buffers, pipes, file IO आदि.
3:- print spooling में इसका use किया जाता है.
4:- graph में, BFS (breadth first search) में इसका उसे होता है. data structure में BFS एक algorithm है जो कि graph को traverse तथा search करती है.
5:- real time system में होने वाले interrupts को handle करने में.
interrupts जैसे ही उत्पन्न होते है उन्हें उसी order में handle किया जाता है. जो interrupt पहले उत्पन्न होगा उसे पहले handle किया जाता है.
6:- real life में, call center के phone systems भी queue का प्रयोग करते है. इसका प्रयोग customers की call को एक order में hold करने के लिए किया जाता है. जब तक कि कोई executive free ना हो जाए.
Summary (सारांश)
Applications of Queue in hindi इस विषय को आसान भाषा में समझने के लिए यह लेख बहुत उपयोगी है। इस लेख में हम कंप्यूटर साइंस के एक बेहद महत्वपूर्ण Data Structure यानी Queue के वास्तविक जीवन और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में होने वाले उपयोगों के बारे में विस्तार से जानेंगे। यह जानकारी BCA, MCA, B.Tech और अन्य Computer Science की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद छात्र निम्नलिखित बातें सीखेंगे:
- Operating System में CPU Scheduling और Disk Scheduling के दौरान Queue का इस्तेमाल कैसे होता है।
- दो अलग-अलग Processes के बीच डेटा ट्रांसफर करने और Asynchronous Synchronization में Queue की भूमिका।
- Print Spooling और Real-Time Systems में आने वाले Interrupts को मैनेज करने का तरीका।
- Graph Traversal के लिए मशहूर BFS (Breadth First Search) एल्गोरिदम की कार्यप्रणाली।
- कॉल सेंटर के फोन सिस्टम जैसे रियल-लाइफ उदाहरणों के जरिए FIFO (First In First Out) सिद्धांत की समझ।
निवेदन:- अगर आपको application of queue in hindi की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करें तथा अपने सवालों को comment के द्वारा बता सकते है. धन्यवाद.