| Raster Graphics (रास्टर ग्राफिक्स) | Vector Graphics (वेक्टर ग्राफिक्स) |
|---|---|
| Raster Graphics में चित्र छोटे-छोटे pixels से मिलकर बना होता है। | Vector Graphics में चित्र गणितीय सूत्रों से मिलकर बना होता है। |
| इसकी फाइल फॉरमेट हैं:- GIF, JPEG, PNG, और WEBP आदि। | इसकी फाइल फॉरमेट हैं:- SVG, PDF, EPS, WMF, TrueType, और PICT आदि। |
| रास्टर ग्राफिक्स को वेक्टर ग्राफिक्स में बदलना बहुत मुश्किल होता है। | वेक्टर ग्राफिक्स को रास्टर ग्राफिक्स में बदलना बहुत आसान होता है। |
| इसका उदाहरण:- डिजिटल फोटो, डिजिटल पेंटिंग आदि। | इसका उदाहरण:- logo, icon, और Graphics आदि। |
| इसका साइज़ आम तौर पर बड़ा होता है। | इसका साइज़ छोटा होता है। |
| इसका ज़्यादातर उपयोग फोटोग्राफी में, पेंटिंग में, और वेबसाईट में किया जाता है। | इसका उपयोग logo, icon, web graphics, PDF फाइल और animation बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग प्रिंटिंग और इंजीनियरिंग ड्रॉइंग में किया जाता है। |
| इसकी कीमत कम होती है। | इसकी कीमत अधिक होती है। ये महंगे होते है। |
| इसे हम डिजिटल कैमरा के द्वारा खींच सकते है। | इसे बनाने के लिए हमें सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है जैसे:- Adobe Illustrator, CorelDraw आदि। |
| Raster फाइल को किसी दूसरे फाइल फॉरमेट में convert करना आसान होता है। | Vector फाइल को हम बदल नहीं सकते। |
इसे पढ़ें:–
Summary (सारांश)
Raster Graphics और Vector Graphics के बीच अंतर को समझने के लिए यह article एकदम सही है। इसमें आपको दोनों ग्राफिक्स के बीच के सभी मुख्य अंतर सरल भाषा में मिलेंगे। छात्र इस article से सीखेंगे कि Raster Graphics पिक्सल पर आधारित होता है जबकि Vector Graphics गणितीय सूत्रों पर काम करता है। इसके साथ ही फाइल फॉरमेट (जैसे JPEG, PNG बनाम SVG, PDF), उपयोग के क्षेत्र (फोटोग्राफी बनाम लोगो/आइकन), फाइल साइज, और कीमत में अंतर को भी आसानी से समझ पाएंगे। यह article exam preparation में कैसे मदद करेगा:
- Raster और Vector Graphics की तुलना पर आधारित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं, यहाँ स्पष्ट तुलना दी गई है।
- फाइल फॉरमेट और उनके उपयोग को याद रखने में मदद मिलेगी।
- कंप्यूटर ग्राफिक्स के बेसिक कॉन्सेप्ट्स को मजबूत करेगा, जो बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक प्रश्नों के लिए उपयोगी है।
- यह भी जानेंगे कि किस ग्राफिक्स को कब इस्तेमाल करना है, जो प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए जरूरी है।
निवेदन:- यदि आपको Difference Between Raster Graphics and Vector Graphics in Hindi उपयोगी लगी हो, तो कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।