DBMS में Entity और Entity Set सबसे महत्वपूर्ण Topics हैं। आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं:-
Entity क्या है? (What is Entity in DBMS in Hindi)
Entity कोई भी real-world object होता है जिसे database में store किया जा सकता है।
आसान शब्दों में कहें तो, “कोई भी ऐसी वस्तु (object) जिसके बारे में हम data store करते हैं, उसे Entity कहते हैं।”
Entity के उदाहरण (Examples)
- Student
- Teacher
- Employee
- Product
जैसे: “Rohit” एक student है → यह एक Entity है
हर Entity के पास अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं जिन्हें हम Attributes कहते हैं (जैसे छात्र का नाम, रोल नंबर आदि)।
Entity Set क्या है? (What is Entity Set in DBMS)
Entity Set एक ही प्रकार की Entities (वस्तुओं) का समूह होता है, जो समान Properties (गुण) share करती हैं
आसान शब्दों में कहें तो, “जब बहुत सारें एक जैसे objects (entities) को एक साथ group किया जाता है, तो उसे Entity Set कहते हैं।”
Entity Set का उदाहरण (Example)
मान लीजिए एक College का डेटाबेस है, तो उसे हम इस तरह समझेंगे:
- Entity: राम, श्याम और अजय अलग-अलग ‘Student’ हैं। यहाँ हर एक व्यक्ति अपने आप में एक Entity है।
- Entity Set: जब हम कॉलेज के इन सभी छात्रों को एक ग्रुप में देखते हैं, तो उसे STUDENT Entity Set कहा जाएगा।
Entity और Entity Set में अंतर (Difference)
इनके मध्य अंतर को हम नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
| Entity | Entity Set |
|---|---|
| यह एक single object होता है | यह कई entities का समूह होता है |
| यह real-world object को दर्शाता है (जैसे – एक Student) | यह same type के objects का collection होता है (जैसे – सभी Students) |
| इसमें केवल एक instance होता है | इसमें multiple instances होते हैं |
| यह specific और unique होता है | यह general group को represent करता है |
| यह Entity Set का हिस्सा होता है | यह कई Entities से मिलकर बना होता है |
इसे भी पढ़ें:- DBMS क्या है और इसके फायदे
Summary (सारांश)
Entity और Entity Set DBMS में बेसिक लेकिन ज़रूरी concepts हैं। इस article में आपको मिलेगा: Entity की आसान परिभाषा (real-world object जैसे Student, Teacher), उसके उदाहरण और Attributes के बारे में जानकारी। साथ ही Entity Set को समझाया गया है – यानी एक ही प्रकार की Entities का समूह (जैसे सभी Students का collection)। article में Entity और Entity Set के बीच table के ज़रिए clear difference भी दिया गया है। इस article से छात्र सीखेंगे:
- Entity और Entity Set की सही पहचान करना
- Real-world objects को database में store करने का तरीका
- Single object और group के बीच अंतर समझना