Anonymous Class in PHP in Hindi – Anonymous Class क्या है?

Anonymous Class एक ऐसी class होती है जिसका कोई नाम (name) नहीं होता। यह class बिना नाम के ही define की जाती है और इसे हम तुरंत use कर सकते हैं। इसे आमतौर पर सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जाता है।

यह class उसी वक्त बनाई जाती है जब हमें किसी विशेष कार्य के लिए एक class की जरूरत होती है, और हमें उस class को बार-बार use करने की आवश्यकता नहीं होती।

Anonymous Class का Syntax

PHP में, Anonymous Class को new class कीवर्ड का उपयोग करके बनाया जाता है। इसमें class की properties, methods, और constructor को डिफाइन किया जा सकता है। इस class को हम सीधे instantiate कर सकते हैं। नीचे इसका example दिया गया है:-

$object = new class {
    public function sayHello() {
        echo "Hello, World!";
    }
};

$object->sayHello(); // Output: Hello, World!

इस उदाहरण में, हमने एक anonymous class बनाई है और उसका object बनाकर उसकी method sayHello() को call किया है। यह class बिना किसी नाम के ही define की गई है।

Anonymous Class के फायदे

इसके फायदे निम्नलिखित हैं:-

1:- जब हमें किसी विशेष काम के लिए एक class की जरूरत होती है, और हमें उस class को बार-बार use करने की आवश्यकता नहीं होती, तो anonymous class बहुत useful होती है।

2:- कई बार हमें छोटे कामों के लिए class को create करने की जरूरत होती है। ऐसे cases में anonymous class का इस्तेमाल करके हम अपने code को और भी readable बना सकते हैं।

3:- कई बार हमें class का नाम सोचने में time लगता है। Anonymous class में हमें class का नाम देने की जरूरत नहीं होती, जिससे हमारा time बचता है।

इसे भी पढ़ें:-

निवेदन:- इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिए। धन्यवाद।

Summary (सारांश)

इस आर्टिकल में PHP में Anonymous Class के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। यह एक ऐसी class है जिसका कोई नाम नहीं होता और इसे सीधे instantiate किया जा सकता है। आप सीखेंगे कि कैसे new class कीवर्ड का उपयोग करके एक बार उपयोग होने वाली class बनाई जाती है, और उसमें properties, methods व constructor कैसे define करें। इसके फायदे जैसे कोड को readable बनाना और class का नाम सोचने में समय बचाना भी समझाया गया है।

  • क्या मिलेगा: Anonymous Class का syntax, उदाहरण और इसके उपयोग के फायदे।
  • क्या सीखेंगे: जब class को केवल एक बार use करना हो तो बिना नाम दिए उसे कैसे define करें और तुरंत object बनाकर इसकी methods call करें।
  • Exam preparation में मदद: OOP (Object-Oriented Programming) में Anonymous Class एक महत्वपूर्ण topic है। इससे आप PHP के advanced concepts को समझ पाएंगे और प्रैक्टिकल कोडिंग में आसानी होगी।

Leave a Comment